A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 96 वीं महाआरती मे पंडित मनोज तिवारी हुऐ शामिल

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के ९६ वीं महाआरती में पंडित मनोज तिवारी हुए शामिल

महाआरती सनातन संस्कृति जागरण की दिशा में महती पहल … अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती समाचार- नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार में ९६ वीं महाआरती में शामिल पंडित मनोज तिवारी (साराडीह) के साथ श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती संपन्न कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।
पंडित विकास चौबे ने कहा कि हनुमान लला की महाआरती में शामिल होकर अभिभूत हूं तथा सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए सबके मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती सनातन संस्कृति जागरण की दिशा में महती कदम है, जो सबके लिए अनुकरणीय है।
आज सभी ने मंगलवार की ९६ वें महाआरती के साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का समवेत स्वर से पाठ किया गया।
आज हनुमान लला के सुबह श्रृंगार आरती केवट शाम श्रृंगार संजय अग्रवाल तथा भोग प्रसाद यातायात थाना,अमित तंबोली परिवार के द्वारा चढ़ाया गया तथा सिंदुराभिषेक सावित्री यादव, राम गोपाल देवांगन, गणेश थवाईत, प्रकाश साहू व सुंदर काण्ड पाठ श्याम रावलानी, गीतेश पांडे, खुशबू गबेल, प्रथम शर्मा डा संजय पटेल, यश साहू कमलेश देवांगन, गौरव साहू पूनम कुमारी की ओर से कराया गया।
आज इन पलों हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष फूलचंद डंडसेना और प्रभारी रीता पटेल शामिल हुई तथा श्रद्धालुओं से हिंदू महासभा से जुड़ने का आग्रह किया।
विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा १२ अप्रैल को हनुमान जयंती पर भव्य हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें मंदिर परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक सहभागिता एवं सहयोग का आग्रह किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!