

मेरठ: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव के किए टुकड़े-टुकड़े
मेरठ, ब्रह्मपुरी: जिले में एक दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर सोते हुए पति की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया, ताकि कोई सुराग न मिले।
तलाक मांगने पर पति ने किया इनकार, फिर बना शिकार
जानकारी के मुताबिक, मृतक सौरभ की पत्नी मुस्कान का प्रेमी साहिल से अफेयर था। जब यह बात सौरभ को पता चली, तो मुस्कान ने उससे तलाक मांगा। लेकिन बेटी पीहू की खातिर सौरभ ने इनकार कर दिया। इसी के बाद मुस्कान और साहिल ने उसकी हत्या की साजिश रची।
नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से किए वार, पत्नी पकड़ती रही हाथ
हत्या वाली रात मुस्कान और साहिल ने ड्रग्स लिया और फिर रात में सोते हुए सौरभ पर हमला कर दिया। मुस्कान ने सौरभ के हाथ पकड़ लिए और साहिल ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। सौरभ चीखता रहा – “मुझे मत मारो, मैं तलाक दे दूंगा,” लेकिन आरोपियों ने बेरहमी से उसे मार डाला।
हत्या के बाद शव को पत्थर में बदला
हत्या के बाद दोनों ने शव को टुकड़ों में काटा और प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया। इसके बाद ड्रम को सीमेंट से भरकर रातभर के लिए छोड़ दिया, जिससे शव पत्थर में तब्दील हो गया।
बेटी सोती रही, मां ने प्रेमी संग काट डाला पिता को
घटना के समय घर में मृतक की पांच वर्षीय बेटी पीहू भी थी, जो दूसरे कमरे में सो रही थी। हत्या के बाद दोनों आरोपी घर में आराम से सो गए।
पुलिस ने किया खुलासा, परिजनों का हंगामा
जब सौरभ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई, तो पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मुस्कान और साहिल से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।
जब हत्या का खुलासा हुआ, तो सौरभ के परिवारवालों ने थाने में हंगामा कर दिया। वे बोले, “हमें बस 5 मिनट दे दो, यहीं इंसाफ कर देंगे!” पुलिस ने स्थिति संभालते हुए आरोपियों को सुरक्षित हिरासत में ले लिया।
पुलिस जांच जारी, होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस ने ड्रम को काटकर शव बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों पर हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को कोर्ट में पेश कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।
रिपोर्ट: एलिक सिंह, संपादक, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
📞 संपर्क: 8217554083
📌 जिला प्रभारी (BJAC), भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद्








