A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

*शासन से संवाद कर आदेश जारी कराने टीचर्स एसोसिएशन करेगा पहल*

लोकेसन -कांकेर /छत्तीसगढ़
सम्बददाता-बिजयमजूमदार
*पात्रताधारी सभी शिक्षकों के लिए क्रमोन्नत वेतनमान देने का जनरल आदेश जारी करे शासन*

*सोना साहू प्रकरण के बाद सभी शिक्षक है आशान्वित*

वन्दे भारत न्यूज़ कांकेर /पखांजुर —-IMG 20250320 WA0004 1छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सोना साहू के पक्ष में हुए उच्च न्यायालय के डबल बैंच के निर्णय के आधार पर राज्य शासन शिक्षा विभाग से मांग किया है कि प्रदेश में कार्यरत सभी एल बी संवर्ग के शिक्षकों के लिए क्रमोन्नत वेतनमान का निर्धारण करने आदेश जारी करे तथा तदानुसार पात्रताधारी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने का जनरल आदेश किया जावे।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,प्रदेश संयोजक वाजिद खान,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव,प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी, जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला जिला सचिव संतोष जायसवाल,मीडिया प्रभारी कृष्णेंदु आइच ने कहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 24 /4/2006 व दिनांक 10/03/2017 को क्रमोन्नत वेतनमान के लिए 10 वर्ष में प्रथम व 20 वर्ष में द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदान करने का जारी आदेश के तहत प्रदेश में कार्यरत सभी एल बी संवर्ग के लिए आदेश जारी किया जावे।
एसोसिएशन के विकासखण्ड अध्यक्ष भोला प्रसाद ठाकुर,गोरखनाथ ध्रुव,धर्मराज कोरेटी,बोधन साहू, सत्यनारायण नायक,खम्मन नेताम,अनूप पुरबिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग द्वारा 10 अगस्त 2009 के आदेश जिसमे एक विभाग से दूसरे विभाग में समान वेतनमान अथवा भिन्न वेतनमान के पद पर संविलियन होने पर पहले विभाग की सेवा अवधि समयमान वेतन के लाभ हेतु गणना में शामिल करने का प्रावधान किया गया है, अतः छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग द्वारा 10 अगस्त 2009 के आदेश का लाभ एल बी संवर्ग के शिक्षकों को दिए जाने का आदेश जारी किया जावे।
ज्ञात हो कि क्रमोन्नति वेतनमान सहायक शिक्षकों के लिए व शिक्षक एवं व्याख्याता के लिए समयमान वेतनमान प्रचलन में है।
एसोसिएशन के जिला पदाधिकारी निरंकार श्रीवास्तव,प्रकाश चौधरी,हेमंत श्रीवास्तव,पंकज बाजपेई,दशरथ उइके,रामदयाल आंचले,राजेंद्र खुड़श्याम,ललित नरेटी,डुमेंद्र साहू,पुरुषोत्तम सोनवंशी ने बताया कि ग्रेच्युटी,अवकाश नगदीकरण,न्यूनतम पेंशन एवं पूर्ण पेंशन के लिए प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा अवधि की गणना का लाभ दिलाने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शिक्षक मोर्चा के साथ रणनीति तैयार करेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!