A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

नागपुर में शुक्रवार की नमाज को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: 17 मार्च सोमवार को नागपुर शहर में हुए हिंसा आगजनी की वारदात को देखते हुए शुक्रवार की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी है। प्रमुख स्थानों मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आम जनता से शांति बनाए रखने तथा धैर्य रखने को कहा है। मालूम हो कि सोमवार 17 मार्च को नागपुर शहर हुए हिंसा की वारदात के बाद से पुलिस हिंसा में शामिल लोगों को पकड़ने का भरसक प्रयास कर रही है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू भी लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने हिंसा की वारदात में मामले में मास्टरमाइंड फहीम खान तथा अन्य लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनमे से कुछ लोगों को पुलिस की कस्टडी में रखा गया है । नागपुर शहर में हिंसा की वारदात हुए अभी पांच दिन बीत चुके हैं। माहौल अभी भी पूर्ण रूप से सामान्य नही हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी लगातार शहर में दौरा करते नजर आते हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!