
आज दिनांक 21.03.2025 को पुलिस महानिरीक्षक महोदय, मगध क्षेत्र, गया द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गया का विधिवत निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर वहां तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, गया; नगर पुलिस अधीक्षक, गया; अन्य वरीय पुलिस अधिकारीगण; और सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान, पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने कार्यालय में संधारित सभी संचिकाओं और अभिलेखों की जांच की जांच कर सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, समयबद्ध कार्यान्वयन, और परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। अपने निरीक्षण के क्रम में, पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने संबंधित शाखा पदाधिकारियों और कर्मियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित किया और उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी और कुशलता से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।





