A2Z सभी खबर सभी जिले की

मध्यप्रदेश मुख्य मंत्री माननीय श्री मोहनसिंह यादव आज करेंगे पांढुरना जिले का भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ.यादव का पांढुर्णा जिले में भ्रमण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ.यादव का पांढुर्णा जिले में भ्रमण कार्यक्रम

 

छिन्‍दवाड़ा/22 मार्च 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का 23 मार्च 2025 को दोपहर 2:40 बजे जाम स्टेडियम हेलीपेड जिला पांढुर्णा में आगमन होगा, जहां दोपहर 2:45 बजे जाम स्टेडियम हेलीपेड से राजना के लिये प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव दोपहर 3:05 से 4:05 बजे तक आनंद धाम आश्रम राजना में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.यादव 4:25 बजे चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जामसावली में पहुंचकर पूजन-अर्चन करेंगे तथा 4:40 से 5:25 बजे तक मंदिर परिसर में मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव शाम 5:25 बजे चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जामसावली से प्रस्थान कर जाम स्टेडियम हेलीपेड से 5:35 बजे भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!