A2Z सभी खबर सभी जिले की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव का आज चमत्कारी हनुमान मंदिर(हनुमान लोक) सौसर में आगमन! चमत्कारिक हनुमानजी का किया पूजन-अर्चन

मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन यादव ने जामसांवली में चमत्कारिक हनुमानजी का किया पूजन-अर्चन!

FB IMG 1742755715108 FB IMG 1742753233288 FB IMG 1742752891780मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय  मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव का आज चमत्कारी हनुमान मंदिर(हनुमान लोक) सौसर में आगमन! चमत्कारिक हनुमानजी का किया पूजन-अर्चन* सौसर(पांढुरना)
मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन यादव ने जामसांवली में चमत्कारिक हनुमानजी का किया पूजन-अर्चन!
मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के साथ माननीय सांसद श्री विवेक बंटी साहूजी ने  हनुमानजी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल निर्देशन में सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य तेजी से हो रहे है और विकास के कीर्तिमान स्थापित हुये हैं। उन्होंने यह उद्बोधन आज चमत्कारिक हनुमानजी के मंदिर परिसर जामसांवली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि जामसांवली सहित 13 अलग-अलग लोक के निर्माण कार्य से धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।   उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रत्येक वर्ग के कल्याण के कदम उठाए गए हैं। पांढुर्णा सीमावर्ती जिला है, यहां सभी विकास कार्य होंगे। जिससे जिले में औद्योगिक विकास होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने गुड़ी पडवा / नये विक्रम संवत की शुभकामनायें देते हुये कहा कि नये साल में पांढ़ुर्णा के विकास प्राथमिकता में होगी।

समाज के सभी वर्गों के कल्याण प्राथमिकता में है- मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहे हैं और समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता में रखा गया है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किसान, युवा, महिला और गरीबों के लिये सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। इस बार किसानों से 2600 रूपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदी जायेगी। साथ ही धान  उत्पादन पर भी प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार देने का लक्ष्य है। लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं जो रुकी थी, वे सभी हो रही है। इसी प्रकार गरीबों के हित लिये भी लगातार कार्य किये जा रहे हैं।

चमत्कारिक हनुमानजी का किया पूजन-अर्चन

मुख्यमंत्री डॉ.यादव सभा को संबोधित करने के पूर्व जामसांवली में चमत्कारिक हनुमानजी का पूजन-अर्चन कर प्रदेश के कल्याण व सुख समृध्दि की प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने कन्या पूजन कर सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद श्री विवेक बंटी साहू, विधायक श्री कमलेश शाह, पूर्व विधायक श्री नाना भाउ मोहोड़,पांढुरना भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ मोहोड़,अजय डावले, पं.रेमेश दुबे, मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, सचिव श्री टीकाराम कारोकर,सहसचिव एडवोकेट एम एन खंडाईत ,उपाध्यक्ष संतोष डवरे,संरक्षक दादारावजी बोबडे,कोषाध्यक्ष संजय  डवरे ,निलेश जुननकर दिलीप बत्रा,सुशील माहेश्वरी एवं अन्य सभी सदस्यगण ,श्री  संतोष जैन, श्री नरेन्द्र परमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा, एसपी श्री सुंदर सिंह कनेश सहित अन्य अधिकारी और बड़ी तादात में आम जन उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!