A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंड

रमना में घूसखोरी मनरेगा बीपीओ गिरफ्तार

FB IMG 1742886828022

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को रमना प्रखंड में कार्यरत मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12,000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, बीपीओ प्रभु कुमार पर आरोप था कि वे मनरेगा के तहत किए गए कार्यों के भुगतान के एवज में घूस मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और लोग एसीबी की इस तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

(आगे की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा)

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!