A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyउत्तर प्रदेशजालौन

कोंच जालौन: कोंच की बड़ी जामा मस्जिद में रमजान के 27 वे तरावीह पर कुरान मुकम्मल हुआ

 

कोंच जालौन: कोंच की बड़ी जामा मस्जिद में रमजान के 27 वे तरावीह पर कुरान मुकम्मल हुआ

रिपोर्ट- इमरान अली
स्थान- कोंच जालौन, यूपी

कोंच( जालौन) मुकद्दस माहे रमजानुल मुबारक में नमाजे तराबीह मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के तहत रमजान के 27 वे तराबीह का एहतमाम बड़ी जामा मस्जिद मोहल्ला आजाद नगर में मुकम्मल हुआ। जिसमें हाफिज फैजान उद्दीन ने बहतरीन अंदाज में कुरआन पाक सुनाकर मुकम्मल किया। इस मौके पर बड़ी मस्जिद के खतीबो इमाम हाफिज अब्दुल रसीद कादरी ने बयान करते हुए कहा कुरआन पाक एक ऐसी वाहिद किताब है जो सारे इंसानों की भलाई के लिए नाजिल की गई । कुरआन पाक का सीखना हर मुसलमान मर्द, औरत पर फर्ज बहुत जरूरी है। इसलिये हमे चाहिए कुरआन पाक सीखें और पढ़कर अमल करें। जिस घर मे रोज अल्लाह के कलाम का जिक्र होता है वहाँ पर बरकत ही बरकत होती है। प्रोग्राम में आए सभी लोगों ने हाफिज फैजान उद्दीन का फूल-मालाएं पहनकर मुबारकबाद दी और साथ में मुसाफा भी किया। और तरावीह सुना रहे हाफिज फैजान उद्दीन को नजराने की तौर पर 30 हजार रुपए व एक सूट दिया और वही मस्जिद के इमाम को नज़राने की तौर पर 5 हजार रुपए व एक सूट दिया गया आखिर में सभी ने अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा की और सारे आलम की मग़फिरत और मुल्क में अम्न अमान खुशहाली भाई -चारा क़ायम रहने दुआ मांगी गई और बाद में तबर्रुक भी बांटा गया इस मौके पर नौशाद अहमद, मुमताज अहमद, वाहिद चौधरी, चिराग मकरानी, इमरान रजा, मुकीम अहमद, अनीश मकरानी, पूर्व सभासद शकील अहमद, सभासद सरताज उद्दीन, हलीम खोआ वाले, राजू सदुआ, बब्बू खां साहब, कमाल टेलर मास्टर, इस्लामIMG 20250327 WA0041 1 बाबा, अवरार अली (छोटू), चांद खान, शादाब अहमद, समीर खान, मुस्तकीम अहमद, लकी खान, अनस खान आदि समस्त मुस्लिमगण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!