A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

मस्जिद नारियल वाली में 28वें रोज़े पर खत्म कुरान,युवा हाफ़िज़ो ने सुनाया कुरान, शहर और देश के लिए चैन-सुकून की दुआबुरहानपुर,

IMG 20250212 WA0008

बुरहानपुर म.प्र । रमजान के 28वें रोज़े के पावन अवसर पर बुरहानपुर की मस्जिद हज़रत अबुमूसा अशअरी (रज़ी) उर्फ़ नारियल वाली में खत्म कुरान का आयोजन किया गया। इस विशेष मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने हिस्सा लिया और कुरान की तिलावत पूरी होने के बाद शहर और देशभर में अमन, चैन और सुकून की दुआएं मांगी गईं।कार्यक्रम का आयोजन मस्जिद कमेटी की देखरेख में किया गया, जिसमें स्थानीय इमाम ने कुरान की आखिरी आयतों की तिलावत की। इसके बाद सामूहिक रूप से दुआ का दौर चला, जिसमें नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, भाईचारे और शांति के लिए हाथ उठाए। मस्जिद के बाहर भी लोगों की भीड़ देखी गई, जो इस खास मौके का हिस्सा बनने पहुंचे थे।मस्जिद कमेटी के सलीम बैटरीवाला ने बताया, “हर साल रमजान में खत्म कुरान का आयोजन हमारी परंपरा का हिस्सा है। इस बार 28वें रोज़े पर यह कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी ने एकजुट होकर दुआ की। हमारी कोशिश है कि यह संदेश पूरे शहर और देश तक पहुंचे कि शांति और एकता ही हमारी ताकत है।”स्थानीय निवासियों ने इस आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की। एक नमाजी, मुश्ताक कॉटनवाला ने कहा, “यह बहुत ही सुकून भरा अनुभव था। कुरान की तिलावत सुनने और दुआ में शामिल होने से मन को शांति मिलती है। हमने अपने शहर और देश के लिए खास दुआ की, ताकि हर जगह अमन बना रहे।”यह आयोजन रमजान के पवित्र महीने की रौनक को और बढ़ाने वाला रहा। खत्म कुरान के बाद मस्जिद परिसर में इफ्तार का भी इंतजाम किया जाता है, जिसमें सभी ने मिलकर रोजा खोलते है। इस मौके पर मस्जिद को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिसने माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया।

युवा हाफ़िज़ो ने सुनाया पुरा कुरान
रमजान का चांद नज़र आते ही तरावीह में कुरान कि तिलावत का दौर शुरु हो गया था जिसमे दो युवा हफिज़ एहतेशाम अंसारी और हाफ़िज़ ज़ोएब निवासी न्यामतपुरा ने मुकम्मल कुरान सुनाया,जो 28 वे रोज़े को पुरा हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने कम उम्र के हाफ़िज़ का स्वागत किया और दुआओ के लिए निवेदन किया।

*मुकेश भाई का भी हुआ स्वागत*
मस्जिद में निर्माण कार्य के चलते मुकेश भाई का भी अहम योगदान रहा जिसपर कमेटी ने मस्जिद के इसी कार्यक्रम में मुकेश भाई का स्वागत किया । जिसपर मुकेश भाई ने कहा हिन्दु-मुस्लिम एकता ही हमारी पहचान है हम मस्जिद के निर्माण में सहयोग करे और मुस्लिम मंदिर के निर्माण में इसी को भारत कहते हमारी गंगा जामुनी तेहबीज़ ही हमारे बुरहानपुर कि पहचान है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!