A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रमौसम

देर रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, गर्मी से थोड़ी राहत

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: विदर्भ के क्षेत्र में मौसम में परिवर्तन, हवाओं के साथ बारिश। अप्रैल माह की शुरुआत में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। नागपुर में देर रात तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आसमान में बादलों के छाये रहने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई। रात में हुई बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के विदर्भ तथा आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश की आशंका बताई गई थी जो सही साबित हुई है। पूरे विदर्भ में चौबीस घंटों में न्युनतम तापमान में गिरावट भी आई है। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना हुआ है। अगले सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय पर उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही है जिसकारण से तापमान में ठंडक बनी हुई है और राज्य में अस्थाई रूप से गर्मी में कमी आई है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!