Technologyअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादधार्मिकबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलसरायकेला

नाटक से सामाजिक विकास के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है, स्वामी दिव्यानंद जी महाराज।

रंगकर्मियों को सम्मानित कर हुआ चार दिवसीय नाट्य महोत्सव का हुआ समापन।

रांची: रंगकर्मियों के बीच अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंटकर आज युवा नाट्य संगीत अकादमी एवं चंद्रावती सह कांति कृष्ण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित छोटानागपुर राष्ट्रीय नाट्यस महोत्सव एवं कांति कृष्ण सम्मान समारोह 2025 का समापन हुआ।IMG 20250401 WA0019 1

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि स्वामी दिव्यानंद जो महाराज उपाध्यक्ष अखिल भारतीयता संत समिति,डॉ.कमल बोस,महंत केशव दास जी महाराज,ब्रह्माकुमारी रामावती दीदी,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,डॉक्टर अनिल ठाकुर सुमन,युवा संगीत अकादमी के संस्थापक ऋषिकेष लाल,चंद्रावती फाउंडेशन के सचिव प्रसिद्ध नारायण मिश्रा,निलय सिंह आदि मौजूद थे।IMG 20250401 WA0016

आज आखिरी दिन दो नाटकों की प्रस्तुति हुई।

जिसमे नाट्ययुद्ध (कलकत्ता) संस्था के निदेशक डॉ.दानी कर्मकार के निर्देशन में धर्मयुद्ध नाटक जिसमें धर्म के कारण लड़ाई,झगड़ा,युद्ध को प्रदर्शित किया गया वहीं गीता थियेटर झारखंड (जमशेदपुर) संस्था के निदेशक प्रेम दीक्षित के निर्देशन मे कसक नाटक जिसमें मध्यम एवं गरीब परिवार की आप बीती प्रदर्शित किया गया।IMG 20250401 WA0018 1

मौके पर विशिष्ट अतिथि स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने रंगकर्मियों एवं उपस्थित लोगों को सरहुल एवं रामनवमी की शुभकामनाएं दी एवं कहा नाटक से सामाजिक विकास के साथ- साथ मनोरंजन भी होता है इसलिए नाटक का आयोजन हमेशा होना चाहिए ताकि नाटक यादगार बना रहे।

चार दिवसीय नोट्स महोत्सव को सफल बनाने में मुख्यरूप से अमर श्रीवास्तव,विनोद जायसवाल,जयदीप सहाय, देवपूजन ठाकुर,सूरज खन्ना,सुखदेव भगत,आकाश ताम्रकार,बजरंग शर्मा,कामिनी ताम्रकार,रितिका कुमारी,हरीश कुमार मिश्रा,आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऋषिकेश लाल(संस्थापक)

हेल्पलाइन नंबर:

6207862869

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!