हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंद्रपुर में रविवार 6 अप्रैल 2025 को शहर में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा स्वागत समिति 2025 के माध्यम से श्रीराम नवमी महोत्सव धार्मिक वातावरण में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्रीराम नवमी के अवसर पर शाम 4:30 बजे शहर से शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा श्री कालाराम मंदिर से शुरू होकर जोड़ देउल, गांधी चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, जटपुरा गेट, स्वामी नारायण मंदिर, गिरनार चौक होते हुए वापस श्री कालाराम मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा मार्ग पर विभिन्न समाज सेवी धार्मिक संगठन भगवान रामचंद्र के रथ की पूजा-अर्चना करेंगे। इस बीच, पूरे शहर में 100 स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। शहर में खंभे, झंडे और लाइटिंग लगाई जाएगी। रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झांकियां बनाई जाएंगी। इस शोभायात्रा में शहर के गणेश मंडल और व्यायाम स्कूल द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही 60 से 70 टोलियों के माध्यम से शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। अंत में श्री कालाराम मंदिर में भव्य महाप्रसाद कार्यक्रम होगा। आयोजन समिति ने कहा है कि शहर के नागरिक इस अवसर पर आयोजित शोभायात्रा एवं महाप्रसादी में बड़ी संख्या में शामिल हों ऐसी अपील शोभायात्रा आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है ।