

सहकारी बैंक द्वारा खरीफ मौसम 2025 हेतु फसल ऋण वितरण किया प्रारंभ।
किसानों से अग्रिम खाद उठाव करने कि, की गई अपील
खरगोन(प्रवीण यादव )-: खरीफ मौसम 2025 हेतु जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, खरगोन से संबद्ध खरगोन एवं बडवानी जिले से संबद्ध 182 बहुउद्देषीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में एक साथ 01 अप्रैल 2025 से कृषकों को खरीफ मौसम 2025 हेतु शासन की शून्य प्रतिषत ब्याज योजना अंतर्गत फसल ऋण वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है इस संबंध में जानकारी देते हुये बैंक प्रबंध संचालक पीएस धनवाल द्वारा बताया गया कि खरीफ मौसम 2025 में अभी तक 615 किसानों को राषि रूपये 805.00 लाख का ऋण वितरण किया जा चुका है। उनके द्वारा बताया गया कि सभी मैदानी अमले को ताकिद किया गया है, कि कोई भी पात्र कृषक फसल ऋण लेने हेतु समिति से बिना ऋण लिये नहीं जाना चाहिए। ऋण वितरण की समस्त औपचारिकताए एवं दस्तावेजीकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ किसानों के साथ सोहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुये पूर्ण करावें। ऐसे किसान जो कालातीत है यदि उनके द्वारा कालातीत ऋण की राषि चुकता की जाती है, तो उन्हें भी प्राथमिकता के साथ ऋण वितरण किया जावें ताकि वह किसान भी शून्य प्रतिषत ब्याज योजना का लाभ उठा सकें।
संस्थाओं के द्वारा शासन की अग्रिम खाद भंडारण योजना अंतर्गत रासायनिक खाद का वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है अभी तक 6920 किसानों को 5111 मेट्रिक टन खाद वितरित किया गया है। वर्तमान में बहुउद्देषीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं समस्त प्रकार के खाद उपलब्ध है, खरगोन जिले में युरिया 5734 मेट्रिक टन डीएपी 745 मेट्रिक टन, काम्पलेक्स 8626 मेट्रिक टन, पोटास 2557 मेट्रिक टन तथा सुपर 6449 मेट्रिक टन खाद उपलब्ध है। इसी प्रकार बड़वानी जिले की सहकारी समितियों में युरिया 3435 मेट्रिक टन डीएपी 344 मेट्रिक टन, काम्पलेक्स 2574 मेट्रिक टन, पोटास 1104 मेट्रिक टन तथा सुपर 2044 मेट्रिक टन खाद उपलब्ध है। धनवाल ने दोनों जिलों के किसानों से अपील की है कि, अपनी खरीफ फसलों हेतु लगने वाले खाद का अग्रिम भंडारण कर लें ताकि सीजन के समय उन्हें खाद उठाव करने में कोई परेषानी का सामना न करना पडें। वर्षा प्रारंभ होते ही उर्वरकों की मांग बढ जाती है, यदि किसानों द्वारा अपनी आवष्यकता के अनुसार खाद संस्था से अग्रिम उठाव कर लिया जाता है, तो संस्था के गोदाम में रिक्तता आने से संस्था द्वारा और अग्रिम भंडारण कर लिया जावेगा तथा संस्था को खाद भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा, वही किसानों को भी पीक सिजन में खाद आपूर्ति की समस्या भी नही रहेगी। खरगोन एवं बडवानी जिले की सभी संस्थाओं को निर्देषित किया गया है, कि संस्था कार्यक्षैत्र के समस्त ग्रामों में डोंडी पिटवाकर किसानों को अग्रिम खाद के उठाव हेतु प्रेरित किया जाय ताकि किसानों को पीक सीजन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।









