?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक शेखावत ने आदिवासी समाज सामूहिक विवाह समारोह पांजापाडा में पहुॅच कर वर वधू को आशीर्वाद दिया सामूहिक विवाह स्थल हेतु बांउड्री वाल निर्माण हेतु राशि देने की घोषणा की

विधायक शेखावत ने आदिवासी समाज सामूहिक विवाह समारोह पांजापाडा में पहुॅच कर वर वधू को आशीर्वाद दिया सामूहिक विवाह स्थल हेतु बांउड्री वाल निर्माण हेतु राशि देने की घोशणा की बदनावर। आदिवासी समाज का सामूहिक विवाह समारोह पांजापाडा में संपंन हुआ। समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में 35 जोडो ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। ग्राम पांजापाडा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विधायक भंवरसिंह शेखावत ने पहुॅच कर वर वधू को आशिर्वाद दिया। समारोह में विधायक शेखावत ने समाजजनों से मुखातिब होकर कहा कि बच्चों की शिक्षा पर अधिक ध्यान देवे। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। लडके लडृिकयों का विवाह सामूहिक समारोह में करने से धन एवं समय की बचत होती है। सामूहिक में शादी करने से माता पिता को कर्ज भी नहीं लेना पडेगा। कर्ज से निजात पाने के लिए शादी सामूहिक में ही करे। विधायक शेखावत द्वारा सामूहिक विवाह स्थल पर बांउड्री वाल निर्माण हेतु राशि की घोशणा भी की। तथा ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा हेतु पानी का एक टेंकर भी देने की बात कही। इस दौरान दिनेश रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि नितिन साखला, जगदीश भेसोटिया, सदाशिव बोरिया, जनपद सदस्य चंदन भुरिया, राधेश्याम कटारे, रवि कटारे, मांगु मेडा, रामा कटारे, नानूराम चौहान, कुंदन कटारे, होकम निनामा, रामचंद्र वसुनिया, दामोदर हटिला, अरुण भुरिया, मादु चौहान, लोकेश भुरिया, भेरुलाल चौहान, मोहन डावर, पंकज भुरिया, राकेश चौहान, दिनेश चौहान, मांगीलाल डावर, मुकेश कटारे, रितेश चौहान, सुखराम कटारे, रतन कटारे सहीत बडी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्ति मौजूद थे। अंत में विधायक प्रतिनिधि संजय भुरिया ने आभार माना।

IMG 20250407 WA0414 1

IMG 20250407 WA0415

Back to top button
error: Content is protected !!