A2Z सभी खबर सभी जिले की

शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन 98 वे दिन भी अनवरत जारी

आज दिनांक 8-4-25 को शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर क्रमिक अनशन धरने पर अंबेडकर विचार मंच नगर शाहपुरा के सदस्य अंबेडकर स्मारक से ढोल बजाकर नाचते गाते शांतिपूर्ण तरीके से नारेबाजी करते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर शाहपुरा जिले को समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन किया और शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा देने की मांग966 का ज्ञापन राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी शाहपुरा को दिया । अंबेडकर विचार मंच नगर शाहपुरा के सदस्य अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर के नेतृत्व में भगवान गाड़ियां लोहार सोहन लोहार दारा सिंह लोहार नंदलाल पूरणमल विक्रम भंवरलाल सुनील कालूराम चेनाराम मोहन गाड़िया लोहार और महिला सदस्य जडाव देवी जमुना अनोपी देवी शारदा देवी सुशीला देवी गाड़िया लोहार बच्चों सहित सहित कई सदस्य क्रमिक अनशन धरने बैठे जिनका संघर्ष समिति के अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा संयोजक रामप्रसाद जाट महासचिव कमलेश मुंडेतिया और संघर्ष समिति के सदस्यों की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। धरने को अंबेडकर विचार मंच शाहपुरा के सदस्य सोहन गाड़िया लोहार भगवान लोहार तथा संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा संयोजक रामप्रसाद जाट एवं दिनेश पवार अनिल दाधीच अश्विनी कुमार शर्मा संस्था उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह राणावत ने संबोधित करते हुए सरकार से शाहपुरा को वापस जिला बनाने की मांग की । इस मौके पर संघर्ष समिति सदस्य उदय लाल बेरवा रामेश्वर लाल सोलंकी परमेश्वर पायक राजेंद्र बोहरा शुगन लाल बोहरा सूर्य प्रकाश ओझा शंभू लाल चौधरी सत्यनारायण पाठक धनराज जीनगर हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा अधिवक्ता अखिल व्यास आशीष पालीवाल पन्नालाल खारोल गणपत बंजारा ताज मोहम्मद पीएलवी अभय गुर्जर मौजूद रहे।
शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति महासचिव व संस्था सहसचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल को शाहपुरा जिला बचाओ आंदोलन के 100 वे दिन संघर्ष समिति द्वारा त्रिमूर्ति चौराहे पर शाम 7:00 बजे सरकार को शाहपुरा जिले की बहाली की मांग का प्रदर्शन कुंभकरण के प्रतीकात्मक अभिनय से सरकार का ध्यान आकर्षण कर किया जाएगा । जिसमें संघर्ष समिति के सदस्य एवं आमजन वाद्य यंत्र और ढोल बजाकर कुंभकरण को नींद सोई सरकार को जागने का अनूठा प्रदर्शन शांतिपूर्ण किया जाएगा तथा 9 अप्रेल को नवयुग मंडल कहार समाज शाहपुरा के सदस्य अध्यक्ष राजू कहार के नेतृत्व में क्रमिक अनशन धरने पर बैठेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!