A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्राइमनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए दो लोग गिरफ्तार

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर शहर के कपिलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से घरेलू उपयोगी एलपीजी गैस को व्यवसायिक गैस सिलेंडरों में भरने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस विषय में अवैध रूप से एलपीजी ट्रांसफर से जुड़े हुए एक कालाबाजारी गिरोह का पर्दाफाश किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर नारी रोड पर दीपक टायर चौक के पास प्लाट नं• 49 पर छापा मारा जहां से पुलिस ने मोहनसिंह जगदीशसिंह और विष्णुकुमार कुलदीपसिंह रेहर जो कि धौलपुर राजस्थान के निवासी हैं, दोनो को घरेलू एचपी गैस सिलेंडर से नीले रंग के व्यवहारिक गैस सिलेंडर मे नोजल का उपयोग करते हुए गैस ट्रांसफर करते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए। पूछताछ मे पता लगा कि दोनो सिविल लाइन स्थित एक घरेलू गैस एजेंसी मे गैस वितरक के रूप मे काम करते थे। जानकारी के पकड़े गए आरोपी अपने निजी हित के लिए प्रत्येक घरेलू गैस सिलेंडर से 1-2 किलोग्राम गैस अवैध रूप से व्यवसायिक सिलेंडर मे भर रहे थे। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने 17 एचपी गैस सिलेंडर, 07 भारत गैस सिलेंडर, तथा 02 ट्रांसफर नोजल 01 इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा मशीन भी आरोपी के पास से बरामद किया।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!