A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाटा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

हाटा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

कुशीनगर हाटा, हाटा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलम मैरेज हाल में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कुशीनगर दुर्गेश राय और विशिष्ट अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा उपस्थित रहे। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त था। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाता था। भाजपा सरकार बनने के बाद 140 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए। अब केंद्रीय योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की। 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी। 1984 में मात्र दो सीटें जीतने वाली पार्टी आज तीसरी बार केंद्र में सत्तारूढ़ है। वर्तमान में 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है। कुशीनगर में पार्टी का संगठन मजबूत है। जिले में 34 मंडल, 432 शक्ति केंद्र और 2639 बूथ सक्रिय हैं। हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति कार्यरत है। लाभार्थी संपर्क अभियान में कुशीनगर को राष्ट्रीय स्तर पर नौवां स्थान मिला। सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिले में राज्य सभा सांसद, सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। 14 में से 12 ब्लॉक प्रमुख, तीन में से दो नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और सभी 10 नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा से हैं। विकास कार्यों में कृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिला कारागार और कई फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है, इस सम्मलेन में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ,जगदम्बा सिंह ,भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी , श्रीराम मद्धेशिया ,वरुण जायसवाल ,मण्डल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह ,मुंशी सिंह ,मोहन पटेल ,चंद्रपाल कन्नौजिया ,मनोज पाण्डेय और भाजपा नेता डा रविश सिंह, संजीव जायसवाल ,कान्हा श्रीवास्तव ,रामप्रवेश कश्यप ,अर्जुन पटेल आदि हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाये |

Back to top button
error: Content is protected !!