A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही थाना नवागढ़/अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

संवाददाता सुखदेव आजाद जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रेड कार्यवाही किया गया जिसमें थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी दुर्गेश सहिस उम्र 20 साल निवासी कोटगढ के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ बरामद थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा आरोपी अजित खूंटे उम्र 45 साल निवासी मुड़पार थाना नवागढ़ के कब्जे से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरी मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरी पारस पटेल थाना प्रभारी नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!