
आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में एसडीएम की गाड़ी में बैठी महिला का एक बच्चे के अभिभावक से स्कूटी हटाने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है एसडीएम के ड्राइवर ने महिला को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद हंगामा होने पर बाकी परिजन भी आ गए।
रिपोर्ट के अनुसार सेंट पीटर्स कॉलेज में दोपहर में अभिभावक बच्चों को लेने जा रहे थे। वहीं एसडीएम की गाड़ी भी खड़ी थी। जिसमें एक महिला थीं, जानकारी अनुसार वो एसडीएम की पत्नी है।
एक महिला भी अपने बच्चे को लेने आई थी. उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी को आगे करने को कहा. जिससे वो अपनी स्कूटी खड़ी कर सके इस पर ड्राइवर ने गाड़ी को थोड़ा पीछे किया. महिला ने गाड़ी को और पीछे करने के लिए कहा, इस पर ड्राइवर ने मना कर दिया. स्कूटी वाली महिला ने विरोध किया, इस बात पर विवाद हो गया.
आरोप है कि गाड़ी में बैठा चालक नीचे उतर आया। उसने स्कूटी वाली महिला को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों ओर से हाथापाई हो गई। गाड़ी में बैठी महिला भी नीचे आ गई।
बच्चों को लेने आए अभिभावकों को भीड़ लग गई। आरोप है कि एसडीएम की पत्नी ने भी महिला से अभद्रता की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। चोटें आई हैं। इलाज के लिए अस्पताल भेजा है.











