A2Z सभी खबर सभी जिले की

अग्निवीर भर्ती के इच्छुक दावेदार अब 25 अप्रैल तक आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

अग्निवीर भर्ती के इच्छुक दावेदार अब 25 अप्रैल तक आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर व जूनियर कमीशन अधिकारी/अन्य रैंक की भर्ती के लिए आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के लिए पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी गई है।

पहले पंजीकरण की अंतिम तारीख 10 अप्रैल थी। सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, बरेली व अमेठी के अंतर्गत आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास और 8वीं पास श्रेणियों के रूप में भर्ती के लिए आनलाइन पंजीकरण चल रहा है।

अग्निवीरों की भर्ती में यह पहला कदम है और इसके बाद आनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा और सेना भर्ती रैली होगी।

अग्निवीर के लिए 17 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए पात्र हैं। पालीटेक्निक और आइटीआइ डिप्लोमा धारक अतिरिक्त बोनस अंकों के साथ अग्निवीर तकनीकी ट्रेड में प्रवेश के लिए पात्र हैं।

भर्ती वर्ष 2025-26 से आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) और रैली के संचालन में कुछ बदलाव किए गए हैं। आनलाइन सीईई 13 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया) में और उसके बाद वर्ष के अंत में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

सभी अभ्यर्थियों को आनलाइन सीईई के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना आनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!