ग्राम पंचायत माधवपुर में चल रहे मानक विहीन आर सी सी रोड कार्य
कुदरहा – बस्ती
ग्राम पंचायत माधवपुर में चल रहे मानक विहीन आर सी सी रोड कार्य
मानक विहीन आर सी सी रोड कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर ग्राम प्रधान सचिव और टी ए / जे ई के कार्यों पर खड़ा हो रहा बड़ा सवाल,सरकारी धन की बन्दरबाट करने में जुटे ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक एवं अन्य ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारी।
सरकारी शासनादेश को ताख पर रख कर ग्राम पंचायत माधवपुर में चल रहे गुणवत्ता विहीन आर सी सी कार्य को लेकर जिले मे बना चर्चा का विषय। मानक विहीन आर सी सी कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते कुंभकर्णी नीद से जगे बीडीओ कुदरहा आलोक कुमार पंकज ।
बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने ग्राम पंचायत माधवपुर में चल रहे मानक विहीन आर सी सी कार्य की जांच का दिया आदेश। मानक विहीन आर सी सी कार्य की जांच कर कार्यवाही करने का दिया निर्देश,यदि निष्पक्ष जांच हो जाएं तो ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक पर गिर सकती है गाज।
बस्ती जिले के विकासखण्ड कदरहा के अर्न्तगत ग्राम पंचायत माधवपुर में चल रहे मानक विहीन आर सी सी कार्य से जड़ा मामला ।











