A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेशमैनपुरी

तबाही वाला Love: 7 दिन और 6 रात बाद यहां मिली दामाद और सास की लोकेशन

पहाड़ों के बीच कर रहे रिश्ते शर्मसार 

IMG 20250413 WA0010

तबाही वाला Love: 7 दिन और 6 रात बाद यहां मिली दामाद और सास की लोकेशन, पहाड़ों के बीच कर रहे रिश्ते शर्मसार

महिला के पति का कहना है कि हमें तो अपना जेवर और रुपया चाहिए। अगर मेरी पत्नी मेरे सामने आई तो मैं उसे मार दूंगा, अपने साथ नहीं रखूंगा। जिंदगी भर उसके साथ रिश्ता नहीं रखेंगे। हमारे लिए तो वह मर चुकी है। दो दिन में पुलिस हमें उन दोनों को उपलब्ध कराए।

होने वाले दामाद संग लापता हुई महिला की तलाश पुलिस स्तर से अभी जारी है। 6 अप्रैल को घर से भागे दोनों की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली है। दोनों को फरार हुए अब तक सात दिन और छह रातें बीत चुकी हैं लेकिन अब भी दोनों पुलिस की पहुंच से दूर हैं। वहीं दूसरी तरफ महिला के घर में पति और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ने खुद को घर में कैद कर लिया है। किसी से बात तक नहीं कर रहे हैं। लोगों के सवालों व चर्चाओं से इतने परेशान हैं कि अब जवाब देते देते थक गए हैं। इसके चलते उन्होंने अब किसी से भी मिलने से इनकार कर दिया।

रिपोर्ट: प्रवीन कुमार वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!