
नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन प्रवचनकर्ता हलचल बाबा ने कहा : सत्य और धर्म कभी पराजित नहीं होते

कुशीनगर , सुकरौली बाजार, सत्य और धर्म कभी पराजित नहीं होते। इन्हें मानने वाला व्यक्ति कभी हार नहीं मानता,
भले ही उसे संघर्षों का सामना क्यों न करना पड़े। उक्त बातें हलधर बाबा ने शनिवार को नगर पंचायत सुकरौली वार्ड न० 10 गांधीनगर वार्ड में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को प्रवचन के दौरान कहीं।
इस अवसर पर उन्होंने राजा सत्यवान की कथा सुनाते हुए कहा कि एक बार राजा ने अपने राज्य में एक निर्धन ब्राह्मण को देखा, जो अपने परिवार के भरण-पोषण को लेकर अत्यंत दुखी था।
राजा ने ब्राह्मण की समस्या सुनने के बाद उसकी सहायता का निश्चय किया और अपने राज्य का एक बड़ा हिस्सा देने का वचन दे दिया।
राजा के इस निर्णय का मंत्रियों ने विरोध किया और कहा कि राज्य के संसाधन इतने नहीं हैं कि इतना दान दिया जा सके।
बावजूद इसके, राजा सत्यवान ने अपने वचन को निभाने के लिए राज्य का हिस्सा बेचकर धन इकट्ठा किया और ब्राह्मण को सौंप दिया।
बाबा ने बताया कि राजा की सत्यनिष्ठा की परीक्षा लेने स्वयं भगवान इंद्र वृद्ध ब्राह्मण के रूप में उसके पास पहुंचे और कई चुनौतियां दीं, जिन्हें राजा ने धर्म और सत्य के मार्ग पर चलते हुए सफलतापूर्वक पार किया।
अंततः भगवान इंद्र ने प्रसन्न होकर अपने वास्तविक रूप में प्रकट होकर राजा को आशीर्वाद दिया। महायज्ञ में रोशन यादव ,बबलू सिंह, अरुणशंकर जायसवाल ,गुरुदयाल गुप्ता, सभासद संजीव यादव ,अम्बिका यादव ,केशव साहनी ,मनीष साहनी, सूरज साहनी ,जोगिंदर यादव ,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।










