A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर साइकिल स्टैंड बना अवैध वसूली का अड्डा!

स्टैंड कर्मचारी ले रहे तय दर से दोगुना किराया, विरोध पर करते हैं दुर्व्यवहार | यात्रियों में नाराज़गी, डीआरएम से कार्रवाई की मांग

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर साइकिल स्टैंड बना अवैध वसूली का अड्डा!

 

स्टैंड कर्मचारी ले रहे तय दर से दोगुना किराया, विरोध पर करते हैं दुर्व्यवहार | यात्रियों में नाराज़गी, डीआरएम से कार्रवाई की मांग

 

सहारनपुर | रिपोर्ट: एलिक सिंह | वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

 

 


 

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के नाम पर बनाए गए साइकिल स्टैंड अब अवैध वसूली और मनमानी के केंद्र बनते जा रहे हैं। माल गोदाम साइड स्थित स्टैंड पर कर्मचारियों द्वारा निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने और विरोध करने वालों से दुर्व्यवहार की गंभीर शिकायत सामने आई है।

 

 


 

क्या है आरोप?

 

स्थानीय समाजसेवी शान इलाही शम्सी ने अम्बाला मंडल के डीआरएम को पत्र भेजकर कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार:

 

1 घंटे के तय 10 रुपये के बदले वसूले जा रहे 20 रुपये

 

रात्रि में 40 रुपये तक की वसूली

 

विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी

 

 

 


 

क्या चाहते हैं स्थानीय लोग?

 

शिकायतकर्ता और स्थानीय नागरिकों की मांग है कि:

 

किराया सूची स्टैंड पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए

 

स्टाफ की कार्यप्रणाली की जांच हो

 

अवैध वसूली में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाए

 

 

रेलवे प्रशासन की इस अनदेखी से यात्रियों का विश्वास डगमगाया है, और लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होना सवाल खड़े कर रहा है।

 

 


 

प्रशासन से अपेक्षा

 

अब सभी की निगाहें अम्बाला मंडल के डीआरएम कार्यालय पर हैं कि वो इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं और यात्रियों की सुविधा और सम्मान की रक्षा में क्या ठोस कदम उठाते हैं।

 

 


 

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ इस मामले में रेलवे की प्रतिक्रिया और कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है।

 

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह

📞 संपर्क: 8217554083

📰 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | जिला प्रभारी – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद

Back to top button
error: Content is protected !!