ताज़ा खबरदेश

महिला ने लगाया युवक पर छेड़खानी का आरोप 

रिपोर्ट-पियूष प्रताप सिंह

संवाददाता – बलिया

दिनांक-10/2/2024

======================

लोकेशन – (रतसर) बलिया

=====================

गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर नगर पंचायत निवासी एक महिला ने पुलिस चौकी रतसर पहुंचकर शिकायत के दौरान गांव के एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाएं है। महिला ने शनिवार को चौकी प्रभारी को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। महिला का आरोप है कि महिला अपने घर पर अपनी लड़की के साथ अकेली थी। इस बात का फायदा उठाते हुए गांव के एक आरोपी ने घर में घुसकर महिला की लड़की के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। और महिला कि लड़की द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में बताया कि 9 फरवरी की रात वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी अनिल पुत्र सत्यनारायण घर के पीछे के रास्ते से घर के अंदर घुस आया और आरोपी ने महिला की लड़की से दुष्कर्म करने के उद्देश्य से महिला लड़की का हाथ पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। महिला लड़की के शोर करने पर घर से बाहर निकलकर भाग गया।भागते समय महिला को धमकी दे गया। यदि घटना की शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत रतसर चौकी से की है। चौकी प्रभारी परमानंद त्रिपाठी ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न धारा 323,504,506 427 और 452 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!