?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

डीएमओ को हटाया, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की सख्त कार्रवाई

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। सागर में जिला विपणन अधिकारी (डी.एम.ओ.) के पद पर पदस्थ राखी रघुवंशी की लगातार भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें आने पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कड़ा रूख अपनाया। विदित हो कि पूरे जिले से लगातार चना-मसूर उपार्जन केंद्र चलाने वाले समितियों के लोग डी.एम.ओ. राखी रघुवंशी की शिकायतें कर रहे थे राखी रघुवंशी पर चना-मसूर उपार्जन केंद्र चलाने वाली समितियों ने गंभीर लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। यह शिकायत जब मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के पास पहुंची तो उन्होंने पहले शिकायत की सत्यता का पता लगाया और शिकायत की पुष्टि होने पर तत्काल सहकारिता मंत्री और मार्कफेड के प्रबंध संचालक को दूरभाष पर कहा कि आज ही ऐसे भ्रष्ट आचरण वाली अधिकारी को हटाया जाए।मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कड़े रूख को देखते हुए भोपाल के अधिकारी भी तत्काल हरकत में आये और कुछ घंटों के भीतर ही राखी रघुंवशी को जिला विपणन अधिकारी सागर के पद से हटा दिया गया। राखी रघुवंशी को हटाये जाने के बाद रोहित सिंह बघेल को सागर का नया जिला विपणन अधिकारी (डी.एम.ओ.) बनाया गया है।विदित हो कि चना,मसूर की खरीदी म.प्र.शासन के कृषि विभाग द्वारा की जा रही है, जिसकी उपार्जन एजेंसी मार्कफेड (विपणन संघ) है।Screenshot 20250424 132735 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!