
Breking news mandla–नारायणगंज: ग्राम खेरी नारायणगंज की सेवा समिति ने आज तहसीलदार नारायणगंज को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें खेरमाई माता मंदिर तक सुगम आवागमन हेतु मार्ग चौड़ीकरण की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पराडिया और खेरी मैली की सीमा पर स्थित खेरमाई मंदिर में ग्रामवासी नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। मंदिर तक जाने वाला पुराना पगडंडी मार्ग संकीर्ण होने से श्रद्धालुओं व किसानों को परेशानी होती है। यह मार्ग धार्मिक और कृषि कार्यों हेतु आवश्यक है।
सेवा समिति ने मंदिर मार्ग का शांतिपूर्ण चौड़ीकरण करने का अनुरोध किया है, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा बनी रहे और ग्रामवासियों को सुगम रास्ता मिले।
ज्ञापन सौंपने वालों में गया चक्रवर्ती, बसंत चक्रवर्ती, सचेत अग्रवाल, मनीष बर्मन, मांगन सोनी, मनोज मिश्रा, शांति बाई, राजकुमार, राहुल सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। ग्राम पंचायत सरपंच पराडिया एवं खेरी ने भी इस मांग का समर्थन किया है। यह ज्ञापन धार्मिक एवं सामाजिक समरसता को ध्यान में रखकर सौंपा गया है।







