A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभोपालमध्यप्रदेश

Bhopal Love Jihad : मुस्लिम महिलाएं करती थी हिंदू युवतियों का ब्रेनवाश, अपने भाईयों या दोस्तों से रिश्ते बनाने करती थी मजबूर

आनंद यादव 7389982336

प्रदेश की राजधानी भोपाल में अजमेर जैसे कांड में लव जिहाद कर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के मामले में मुस्लिम महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आई है। भोपाल में चल रहे लव जिहाद मामले में मुस्लिम महिलाएं और युवतियां हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर पहले उन्हें अपने भाइयों या मुस्लिम दोस्तों से मिलवाती थीं और फिर उनके साथ रिश्ते बनाने के लिए उकसाती थीं।

जानकारी के अनुसार मुस्लिम महिला जोया ने तो अपने भाई शाहरुख खान और उसके दोस्तों के लिए हिंदू युवतियों को न सिर्फ अपने घर में दुष्कर्म के लिए जगह दी थी, बल्कि इसके लिए उन्हें उकसाती भी थी। शाहरुख अभी तक मुस्लिम युवकों के इस संगठित गिरोह के मुख्य सरगना के तौर पर देखा जा रहा है।

मुस्लिम महिला जोया खान भी शामिल

पुलिस शाहरुख खान, उसकी बहन जोया के अलावा उसके बहनोई को भी गिरफ्तार कर लिया है। शहर के श्यामलाहिल्स थाने में दर्ज मामले में आशंका है कि जोया खान हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म की मास्टरमाइंड है। जोया ने ही पीड़िता को अपने भाई शाहरुख से मिलवाया और फिर उसका ब्रेनवाश कर उससे प्रेम-प्रंसग शुरू करवाया।

बाद में उसने पीड़िता और शाहरुख को घर बुलाया और अपने पति फैजान व उसके दोस्त जावेद के साथ दुष्कर्म करने में मदद की। बाद में इन्हीं आरोपितों के दबाव में पीड़िता ने अपनी सहेली को शाहरुख के दोस्त अयान से मिलवाया था। अयान ने युवती से दुष्कर्म कर उसे अपने दोस्त अरबाज के पास भेज दिया।

पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की FIR

जानकारी के अनुसार भोपाल में मुस्लिमों के इस संगठित गिरोह में पुलिस तीन थानों में 12 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनमें से छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि छह आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी मुस्लिम युवक शामिल होंगे।

पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

TIT कॉलेज की तीन छात्राओं की शिकायत पर बागसेवनिया, अशोकागार्डन और जहांगीराबाद थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल छह आरोपित हैं। इनमें से पुलिस ने मुख्य आरोपित फरहान, उसके साथी साद और साहिल खान को गिरफ्तार किया है।

जबकि अली, अबरार और नाबिल फरार चल रहे हैं। उधर श्यामलाहिल्स व बैरागढ़ मामले में सभी छह आरोपित जेल में हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र कह चुके हैं कि वे इन मामलों से जुड़े हर पहलू पर गहनता से जांच करा रहे हैं।

सिर्फ हिंदू लड़कियों को डांस क्लास में एडमिशन

पुलिस ने टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से दरिंदगी के मामले में शुक्रवार रात को तीसरे आरोपित साहिल खान को पन्ना से गिरफ्तार किया है। साहिल अशोका गार्डन क्षेत्र में एक डांस क्लास संचालित करता है, जिसमें सिर्फ हिंदू युवतियों को ही एडमिशन दिया जाता है।

साहिल एक ब्यूटीशियन युवती से प्रेम-प्रसंग में है। सूत्रों के अनुसार, वही युवती पार्लर में आने वाली हिंदू युवतियों को डांस क्लास भेजती थी। पुलिस को आशंका है कि उसकी डांस क्लास से भी लव-जिहाद का गिरोह चलाया जा रहा था।

इस मामले में जल्द ही साहिल की प्रेमिका को भी पुलिस हिरासत में लेगी। इसके अलावा हिंदू युवतियों को फंसाने के मामले में टीआइटी कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं की संलिप्तता पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को कॉलेज का दौरा किया था, जिसमें कालेज की छात्राओं की काउंसलिंग की गई है।

सीएम मोहन यादव ने हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म मामले की जानकारी ली

भोपाल में हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर मुस्लिम युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। बैठक में पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने आरोपितों की गिरफ्तारी सहित अब तक की कार्रवाई के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री ने स्कूल, कॉलेज की छात्राओं से दुर्व्यवहार और अपराध से संबंधित खबरों पर चिंता जताते हुए कहा है कि शिक्षण संस्थाओं पर कड़ी नजर रखी जाए। शिक्षण परिसरों या इनके पास अवैधानिक गतिविधियां न हों। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!