
महिला के बैग से सोने का हार ले उड़े चोर
बांदा
नरैनी। रिश्तेदारों के घर तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद टेंपो पर बैठकर घर लौट रही महिला के बैग से सोने का हार चोरों ने उड़ा दिया। सीमावर्ती मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पहाड़ी खेड़ा निवासी शकुंतला सोनकर अपनी देवरानी के साथ नरैनी कस्बे आईं। इस दौरान वह अतर्रा मार्ग पर खड़ी आपे में ऊपर बैग रखकर बैठ गई। गाड़ी कुछ दूरी तक चलने के बाद पीड़ित शकुंतला ने बैग को नीचे उतार लिया। आशंका होने पर उसने बैग खोल कर देखा तो सोने का हार गायब था। पीड़िता ने बताया कि यह घटना नरैनी कस्बे से भवई गांव के बीच हुई है। पीड़ित महिला लौट कर कोतवाली पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी कोतवाली निरीक्षक को दी।






