A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनरेगा महिला मेट को तीन वर्ष मे मिला 80 कार्य दिवस

मनरेगा महिला मेट को तीन वर्ष मे मिला 80 कार्य दिवस

संवादाता ,सुरेश चन्द गाँधी / श्रवण कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट

कुशीनगर,सुकरौली बाज़ार ,मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतो मे कराए जाने वाले विकास कार्यों की मानीटरिंग हेतु समूह की महिलाओं का मेट के रूप मे चयन किया जाता है। सुकरौली विकास खंड के ग्राम पंचायत मिश्रोली मे महिला मेट के पद पर कार्यरत साधना देवी ने अन्य महिला मेट के साथ सोमवार खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंच कर बीडीओ उषा पाल को अपना शिकायती पत्र सौंपा। महिला मेट द्वारा दिये गए शिकायती पत्र मे कहा गया है कि महिला मेट के पद पर मेरा चयन दो मार्च 2022 को किया गया। मेरे चयन होने के बाद अब तक मात्र 80 कार्य दिवस ही मुझे कार्य करने को मिला है। और मुझे कार्य न देकर अन्य महिला मेट पूनम देवी का का चयन नियम विरुद्ध तरीके से कर लिया गया है। ग्राम पंचायत मे मजदूरों की संख्या भी मानक के अनुरूप नहीं है। दस से चालीस श्रमिक तक एक महिला मेट और उससे अधिक होने पर ही दूसरे मेट का चयन किया जाता है। यदि वर्तमान मे महिला मेट के कार्य न करने की लिखित सूचना के बाद ही दूसरे मेट का चयन तय नियमों के अनुरूप किया जाता है। खंड विकास कार्यालय पहुंची महिला मेटों ने नियम विरुद्ध महिला मेट के चयन को निरस्त करने की मांग की है।खंड विकास अधिकारी उषा पाल ने बताया कि कार्य के अनुरूप ही मेट का चयन किया जाता है। एक ग्राम पंचायत मे एक से अधिक मेट का चयन किया जा सकता है। परंतु उन्हें तय मानक के अनुसार कार्य दिवस प्रदान किया जाता है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर कोई असर न पड़े। किरन शर्मा, बबिता, रंजीता प्रजापति, लक्ष्मीना देवी, प्रमिला देवी, सिंन्द्रावती देवी, सीमा देवी, पुष्पलता यादव, गीता देवी, पार्वती, निशा देवी, रम्भावती, किरन, मीना व अन्य मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!