A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बाइक और ई-रिक्शा में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमे ई- रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने ई -रिक्शा सीधा सभी को बाहर निकाला। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। सभी घायलो को अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

बाइक और ई-रिक्शा में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमे ई- रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने ई -रिक्शा सीधा सभी को बाहर निकाला। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। सभी घायलो को अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी 20 वर्षीय दीपू पुत्र नत्थू रैदास अपने 48 वर्षीय चचेरे भाई बड़कू पुत्र रामसजीवन 45 वर्षीय भाभी गोमती पत्नी बड़कू को सोमवार की सुबह बाइक में बैठाकर इलाज करवाने कालिजर जा रहा था। तभी बड़ोखर बुजुर्ग के पास सामने से आ रहे सवारी भरे ई रिक्शा से आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे ई- रिक्शा पलट गया। शोर गुल सुनकर गा्रमीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष गिरवां सीपी तिवारी मौके पर पहुंच गए। ई- रिक्शा सीधा करवा कर सभी घायलो को बाहर निकाला। इसमें बाइक सवार दीपू, बड़कू, गोमती, और रिक्शा चालक 20 वर्षीय प्रमोद पुत्र लाला, 45 वर्षीय राजकरण पुत्र कालका प्रसाद, 18 वर्षीय शिवचरण पुत्र रमेश,48 वर्षीय बद्री पुत्र राम शरण निवासीगण बड़ोखर बुजुर्ग थाना गिरवा, बिसंडा निवासी 19 वर्षीय रामबाबू पुत्र शिवकुमार, घायल हो गए। सभी घायलो को रानी दुर्गा वती मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद बाइक सवार दीपू को मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा संतोष ने बताया कि दीपू चार भाईयो में दूसरे नबंर का था। उसका पिता किसानी करता है। अचानक हुई इस घटना से मां शकुतंला का रो रो कर बुरा हाल हो गया। हादसके बाद गांव में पूरे दिन गमगीन माहौल रहा

Back to top button
error: Content is protected !!