A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखनऊलखीमपुरलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में एक राष्ट्र, एक चुनाव के विषय पर प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लखीमपुर खीरी में एक राष्ट्र, एक चुनाव के विषय पर प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 29.04.2025 को जिला पंचायत सभागार लखीमपुर खीरी में एक राष्ट्र, एक चुनाव के विषय पर प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ रहे तथा कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री अरविन्द सिंह ‘संजय’ ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं पं0 दीन दयाल उपाध्यक्ष एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ ने कहा कि वास्वत में 2014 के बाद हमारी सरकार ने कई तरह के ऐसे कदम उठाए जिसके कारण देश के व्यापक रूप से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले। राजनैतिक क्षेत्र में जो हमारे विरोध राजनैतिक दल है उनको जब चुनाव में लगातार पराजय मिलने लगी तो ऐसे सभी सकारात्मक कदमों के खिलाफ भ्रम का वातावरण उत्पन्न करना ऐसे प्रयास विरोधी राजनैतिक दलों द्वारा निरन्तर किए जाने प्रारम्भ हुए जिसका पूरा दुष्प्रभाव हम लोगों ने पिछले लोकसभा चुनाव में देखा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्णय किया कि जो भी सकारात्मक कदम है जो हमारे देश के हित में है और विरोधी राजनैतिक दलों द्वारा परोक्ष या अपरोक्ष रूप से उनके खिलाफ एक वातावरण बनाने का काम किया जाता है ऐसे भ्रम के वातावरण को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं समाज के प्रबुद्ध लोगों के पास जा करके इन विषयों पर चर्चा करके हमारा क्या उद्देश्य है हम इसको क्यों लाए है कैसे इससे काम करेंगे ऐसी सारी बातों को रख करके समाज में जो भ्रम उत्पन्न करने वाले लोग है वो भ्रम उत्पन्न करने में सफल न हो पाए और हमारे ऐसे सभी जो विषय इस राष्ट्र के हित में है उनका इस देश में ठीक ढंग से लागू करके राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में वन नेशन, वन इलेक्शन (एक राष्ट्र, एक चुनाव) को ले करके भारतीय जनता पार्टी निरन्तर गोष्ठियां कर रही है। ये विषय भारतीय जनता पार्टी का केवल नहीं है बल्कि कोई नया विषय नहीं है। देश की आजादी के बाद 1951-52 का पहला चुनाव हो 1957, 1962, 1967 तक लगातार चार चुनाव विधानसभाओं के और केन्द्र के एक साथ हुए। उस समय इस देश में एक वातावरण था कि कांग्रेस की आजादी के बाद ऐसी छवि थी और कांग्रेस के नेताओं की ऐसी छवि थी कि निरन्तर कांग्रेस को सफलता मिल रही थी और ये चुनाव होते हुए जा रहे थे कठिनाइयां कब आई कठिनाइयां तब आई जब 1967 का जो चुनाव हुआ उसमें बहुत सारे प्रदेशों में कांग्रेस की पराजय हुई तब तक कुछ-कुछ नशा कांग्रेस का जो चढ़ा था वो उतरने लगा था कई राज्यों में कांग्रेस की पराजय हुई और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सम्मित सरकारें बन गई। सम्मित सरकारें प्रदेश में बनी तो कांग्रेस का स्वभाव है कांग्रेस ने उन सरकारों को गिराने का काम किया 356 का प्रयोग किया निरन्तर सरकारों को गिराने और नए राज्यों के गठन के कारण चुनाव की जो व्यवस्था चली आ रही थी वो चुनाव की व्यवस्था धीरे-धीरे भंग होने लगी बीच-बीच में चुनाव कराने प्रारम्भ हो गए और जो चौथा लोकसभा का चुनाव राज्य के साथ हुआ था उस चुनाव के बाद 1970 में पहली बार लोकसभा समय से भी पहले भंग कर दी गई और फिर मध्यावधि चुनाव हुआ मध्यावधि चुनाव प्रदेशों में सरकारों को गिराने का, सम्मित सरकारों को अस्थिर करना उसके कारण जो चुनावी प्रक्रिया चली आ रही थी उसको धक्का पहुंचा और धीरे-धीरे चुनाव का गणित भी बिगड़ गया कही किसी प्रदेश में हो रहा है कही देश में हो रहा है कही कैसे हो रहा है और इस तरह कांग्रेस ने पूरी चुनावी व्यवस्था पर अपना प्रभाव डालते हुए ऐसी स्थितियां पैदा की जिससे देश में लगातार चुनाव होने लगे इस कार्यक्रम में रामजी मौर्या जिला महामंत्री भाजपा , कुलभूषण सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा, दिव्या सिंह ब्लाक प्रमुख लखीमपुर, रामू राज प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख बेहजम , संतोष कुमारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, उमेश शुक्ल , किरन अग्रवाल , विश्वनाथ सिंह प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख फूलबेहड़, देवदत्त चढ्ढा नगर अध्यक्ष भाजपा, विनोद मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, उमेश शुक्ला जिला मंत्री भाजपा, मनोज वर्मा पूर्व मंत्री भाजपा, जी0एस0 सिंह, ठाकुर प्रसाद गंगवार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरविन्द सिंह ‘संजय’, पूर्व सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र त्रिपाठी ‘जीतू’ एड0, पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजय मिश्रा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुन्ना लाल अवस्थी, पूर्व सांसद प्रवक्ता अम्बरीष सिंह, आर0पी0 कटियार अध्यक्ष भूमि विकास बैंक लखीमपुर, पन्ना लाल अग्रवाल, आचार्य अनूप मिश्रा, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे

लखीमपुर खीरी से रिपोर्टर अनिल कुमार की खास रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!