वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में बेशक (वैशाख )डे पर आमंत्रित हुए जनता कॉलेज, बकेवर के प्रो. (डॉ.) धर्मेंद्र कुमार।
संयुक्त राष्ट्र संघ पिछले 19 वर्षों से लगातार तथागत बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा को वेशक डे के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाता है । इस वर्ष अपने बीसवें वैशाख दिवस पर यह कार्यक्रम दिनांक 06.05.2025 से वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में मनाएगा। प्रो. (डॉ.) धर्मेंद्र कुमार इस कार्यक्रम में बुद्ध संघ वियतनाम द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। प्रो.(डॉ.) धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के वैशाख डे पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में 100 से अधिक देश सम्मिलित होंगे। इसमें महत्वपूर्ण यह है कि इस अवसर पर बुद्ध देश भारत से तथागत बुद्ध के अस्थि अवशेष संयुक्त राष्ट्र संघ की मांग पर वियतनाम दर्शनार्थ पहुंचाए गए हैं। यह बुद्ध अवशेष वियतनाम में हॉन् ताम मठ, पर्वत ताई मिन्ह प्रांत, बुद्ध संघ मुख्यालय हनोई तथा विश्व की सबसे बड़े बौद्ध केंद्र ताम चूक में दर्शनाथ रखे जाएंगे । संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष अपील के बाद भारत के द्वारा यह बुद्ध अवशेष वियतनाम पहुंचाए गए। कॉन्फ्रेंस में भारत से उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल हो ची मिन्ह सिटी जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले , फिल्म अभिनेता गगन मलिक, प्रोफेसर के. टी. साराहो इनके साथ-साथ भिक्खू डॉ. सुमित थेरो ललितपुर , भिकखू धमम धर थेरो पुणे, लखनऊ से डॉ. बसंत कुमार, डॉ. दीपा अहिरवार झांसी, प्रो. आर के साकेत बी एच यू से, डॉ. जय सिंह भोपाल से, ममता सिंह, डॉ विजयवीर सिंह दिल्ली से, डॉ. सुनील कांबले मुंबई से, डॉ. प्रेमराज खनखने दिल्ली से, प्रो. अजय मौर्या, डॉ. हरी बाबू कटारिया, आनंद दुर्गे हैदराबाद से, डॉ. रत्न सारी रत्नायके आदि सम्मिलित होंगे । इस अवसर पर असिएंट बुद्धिस्म के 12वें अंक का विमोचन भी किया जाएगा । संस्था के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर सम्मिलित होने वाले प्रोफेसर (डॉ०) धर्मेन्द्र कुमार जनता कॉलेज, बकेवर इटावा यू पी के पहले डेलीगेट हैं। इससे हमारी संस्था को विश्व पटल पर जहां स्थान मिलेगा वहीं अन्य प्राध्यापकों के मन में ऐसा भाव पैदा होगा। मैं प्रोफेसर धर्मेन्द्र कुमार के लिए मंगल कामनाएं करता हूं कि उनकी यात्रा सुखद व सफ़ल हो। इस वार्ता के समय विभाग में सहयोगी प्राध्यापिका डॉ. अलका देव, डॉ. मनोज कुमार यादव, प्रो. एम पी यादव, डॉ. आदित्य कुमार, प्रो. एम पी सिंह, डॉ. संजीव चौधरी, राजकुमार वर्मा, शिवकुमार जी, मुकेश आदि एवं विशेष रूप से सन्दीप गौतम जी उपस्थित रहे।








