
जिला मत्स्य कार्यालय में लुट का तांडव
====================
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी से मुलाकात कर जिला मत्सय कार्यालय में लुट का खुला खेल का भंडाफोड़ किया है।झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि जिला मत्सय पदाधिकारी मो०कमरु जमा के नेतृत्व मे दलालों की टिम संवेदक बने हुए हैं। तमाम कर्मचारी भ्रष्टाचार के खेल में संलिप्त है। आवास का मामला हो, जाल बितरण समेत अन्य संशाधन बितरण का मामला हो, मत्सय बिज के बितरण का मामला हो। सब जगह दलाल फिट है, मच्छुआरो की लुट बदस्तूर जारी है। हाल मे एक मामला प्रकाश मेआया, नावाडीह रामगढ़ चैनपुर मे महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सलोनी टोपनो को बतख पालन के लिये शेड का निर्माण के लिये काम मिला था। शेड निर्माण कर बतख पालने लगी, गरीब आदिवासी महिला कर्ज लेकर काम शुरु किया। मत्सय पदाधिकारी से जब अपनी पैसा लेने गई तो पता चला कि दलाल टाईप ठिकेदार के खाता मे भेज दिया गया है। एक कहावत है “माल महराज के मिर्जा खेले होरी” मालिक को पता नही लोग बाट कर पैसा खा लिए। ऐसी दर्जनों घोटाला घटना है। जल्द ही प्रकाश मे लाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल मे सतीश कुमार, जिला अध्यक्ष दाऊद केरकेट्टा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सलोमी टोपनो सचिव धर्मेंद्र चन्द्रवंशी शामिल थे।
दाऊद केरकेट्टा
जिलाध्यक्ष
झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा पलामू






