उत्तर प्रदेशलखनऊ

आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक भी बदले

✍️अजीत मिश्रा(खोजी)✍️

आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक भी बदले..

।।उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला।।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। तबादलों की सूची इस प्रकार है:

👉मोहित गुप्ता (आईपीएस-2006) – पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र से स्थानांतरित होकर सचिव(गृह) उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ।

👉अजय कुमार साहनी (आईपीएस-2009) – पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र से स्थानांतरित होकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र बने।

👉वैभव कृष्णा(आईपीएस-2010)-पुलिस उपमहानिरीक्षक महाकुंभ मेला प्रयागराज से स्थानांतरित होकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र बने।

👉अभिषेक सिंह (आईपीएस-2011) – पुलिस उपमहानिरीक्षक मुजफ्फरनगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर बनाए गए।

👉राजेश करन अय्यर (आईपीएस-2012) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर बने।

👉डॉ गौरव ग्रोवर (आईपीएस-2013) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या बनाए गए।

👉 संजय कुमार (आईपीएस-2014) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर बने।

👉अनूप कुमार सिंह (आईपीएस-2014) – सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फतेहपुर बनाए गए।

👉 बृजेश कुमार श्रीवास्तव (आईपीएस-2015) – पुलिस अधीक्षक कौशांबी से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बने।

👉राजेश कुमार-।।(आईपीएस 2015)- पुलिस उपायुक्त,पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक कौशांबी बने।

👉धवल जायसवाल (आईपीएस-2016)-पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से पुलिस कमिश्नरेट, पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद बने।

👉सत्यजीत गुप्ता (आईपीएस-2017) – पुलिस उपाधीक्षक संत कबीर नगर से स्थानांतरित होकर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस उपायुक्त कानपुर बने।

👉 संदीप कुमार मीणा (आईपीएस-2018) – पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर से पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर बने।

👉लक्ष्मी निवास मिश्रा आईपीएस – पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, मुख्यालय लखनऊ से पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर।

इस फेरबदल से कई जिलों में पुलिस प्रशासन में नए नेतृत्व की उम्मीद की जा रही है। राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शीघ्रता से अपने नवीन कार्यस्थलों पर योगदान दें।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!