उत्तर प्रदेशबस्ती

दुबौलिया पुलिस टीम व SOG टीम बस्ती द्वारा थाना दुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नियामतपुर में हुए किशोर के हत्याकाण्ड में वांछित चल रहे अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती जिले के थाना दुबौलिया पुलिस टीम व SOG टीम बस्ती द्वारा थाना दुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नियामतपुर में हुए किशोर के हत्याकाण्ड में वांछित चल रहे अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

बस्ती उत्तर प्रदेश
थाना दुबौलिया पुलिस टीम व SOG टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना दुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नियामतपुर में हुए किशोर हत्याकाण्ड से सम्बंधित मुकदमा संख्या 138/2025 धारा 103(1) BNS में वांछित चल रहे अभियुक्तगण संतोष यादव उर्फ बब्बन पुत्र संभाजीत उम्र करीब 28 वर्ष, अशोक यादव पुत्र त्रिभुवन यादव उम्र करीब 26 वर्ष, अनिल यादव पुत्र हनुमान यादव उम्र करीब 26 वर्ष साकिनान नियामतपुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, अमर प्रताप यादव उर्फ लाल पुत्र रामयज्ञ उर्फ जग्गू उम्र करीब 38 वर्ष साकिन विशेषरगंज थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को आज दिनांक 05.07.2025 को समय करीब 12.10 बजे थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के बहद ग्राम भरवटिया बंधा रोड से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 01.07.2025 को समय करीब 23:00 बजे रात्रि में थाना दुबौलिया पर सूचना मिली कि दुबौलिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नियामतपुर के निवासी अशोक यादव को संतोष यादव उर्फ बब्बन द्वारा गोली मार दिया गया, घायल व्यक्ति उपरोक्त को इलाज हेतु जनपद अयोध्या भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा था, जहां से लखनऊ रेफर किया गया था। दौराने दवा इलाज घायल की मृत्यु हो गयी, विवाद के सम्बंध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि दोनो पक्षों में भूमि सम्बन्धी विवाद है, जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है, उक्त घटना के संबंध में थाना दुबौलिया पर तहरीर प्राप्त कर मुकदमा संख्या 138/2025 धारा 103(1) BNS पंजीकृत किया गया था। मौके पर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ पटनास्थल का निरीक्षण किया गया था।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक अशोक के पिता संतोष यादव उर्फ जमालू पुत्र हृदयराम यादव निवासी नियामतपुर थाना दुबैलिया बस्ती के द्वारा बार-बार शिकायती प्रार्थना पत्र देने एवं अशोक यादव पुत्र त्रिभुवन (अभियुक्त) की जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ने के कारण हम लोग बहुत आजीज आ गये थे, इसलिए करीब एक माह से हम लोग सन्तोष उर्फ जमालू को सबक सिखाने के लिए उसकी हत्या करने की योजना बना रहे थे। दिनांक 01.07.2025 को संतोष यादव उर्फ बब्बन द्वारा रात में करीब 10.30 बजे संतोष यादव उर्फ जमालू यादव के बेटे अशोक यादव (मृतक) को गोली मारा दिया गया, तभी संतोष यादव उर्फ जमालू जग गये और चिल्लाने लगे तो अभियुक्तगण यह सोच कर भाग लिये कि कही कोई और न देख ले और भाग कर बगीचे की तरफ गये। वहाँ से संतोष यादव उर्फ बब्बन और अनिल घर चले गये और अशोक यादव (अभियुक्त) को पिस्टल कहीं छिपाने के लिए दे दिये। अशोक यादव (अभियुक्त) ने पिस्टल ग्राम पिठिया लश्करी सरजू नदी में ले जाकर फेंक दिया उसके बाद अपने घर चला गया। रात में पता चला कि संतोष यादव उर्फ जमालू ने हम लोगो को देख लिया है. इसलिये हम लोग घर से भाग गये।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष दुबौलिया प्रदीप कुमार सिंह, जनपद बस्ती, प्रभारी एसओजी उ0नि0 चन्द्रकान्त पाण्डेय जनपद बस्ती मय टीम, SI अजय कुमार यादव, धरिन्द्र राय थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, कांस्टेबल दिवाकर पटेल, अमरजीत सरोज, अमरजीत, रामजीत यादव,अखिलेश यादव थाना दुबौलिया जनपद बस्ती शामिल रहे। जिले के थाना दुबौलिया पुलिस टीम व SOG टीम बस्ती द्वारा थाना दुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नियामतपुर में हुए किशोर के हत्याकाण्ड में वांछित चल रहे अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

थाना दुबौलिया पुलिस टीम व SOG टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना दुबौलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नियामतपुर में हुए किशोर हत्याकाण्ड से सम्बंधित मुकदमा संख्या 138/2025 धारा 103(1) BNS में वांछित चल रहे अभियुक्तगण संतोष यादव उर्फ बब्बन पुत्र संभाजीत उम्र करीब 28 वर्ष, अशोक यादव पुत्र त्रिभुवन यादव उम्र करीब 26 वर्ष, अनिल यादव पुत्र हनुमान यादव उम्र करीब 26 वर्ष साकिनान नियामतपुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, अमर प्रताप यादव उर्फ लाल पुत्र रामयज्ञ उर्फ जग्गू उम्र करीब 38 वर्ष साकिन विशेषरगंज थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को आज दिनांक 05.07.2025 को समय करीब 12.10 बजे थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के बहद ग्राम भरवटिया बंधा रोड से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 01.07.2025 को समय करीब 23:00 बजे रात्रि में थाना दुबौलिया पर सूचना मिली कि दुबौलिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नियामतपुर के निवासी अशोक यादव को संतोष यादव उर्फ बब्बन द्वारा गोली मार दिया गया, घायल व्यक्ति उपरोक्त को इलाज हेतु जनपद अयोध्या भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा था, जहां से लखनऊ रेफर किया गया था। दौराने दवा इलाज घायल की मृत्यु हो गयी, विवाद के सम्बंध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि दोनो पक्षों में भूमि सम्बन्धी विवाद है, जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है, उक्त घटना के संबंध में थाना दुबौलिया पर तहरीर प्राप्त कर मुकदमा संख्या 138/2025 धारा 103(1) BNS पंजीकृत किया गया था। मौके पर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के साथ पटनास्थल का निरीक्षण किया गया था।

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक अशोक के पिता संतोष यादव उर्फ जमालू पुत्र हृदयराम यादव निवासी नियामतपुर थाना दुबैलिया बस्ती के द्वारा बार-बार शिकायती प्रार्थना पत्र देने एवं अशोक यादव पुत्र त्रिभुवन (अभियुक्त) की जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ने के कारण हम लोग बहुत आजीज आ गये थे, इसलिए करीब एक माह से हम लोग सन्तोष उर्फ जमालू को सबक सिखाने के लिए उसकी हत्या करने की योजना बना रहे थे। दिनांक 01.07.2025 को संतोष यादव उर्फ बब्बन द्वारा रात में करीब 10.30 बजे संतोष यादव उर्फ जमालू यादव के बेटे अशोक यादव (मृतक) को गोली मारा दिया गया, तभी संतोष यादव उर्फ जमालू जग गये और चिल्लाने लगे तो अभियुक्तगण यह सोच कर भाग लिये कि कही कोई और न देख ले और भाग कर बगीचे की तरफ गये। वहाँ से संतोष यादव उर्फ बब्बन और अनिल घर चले गये और अशोक यादव (अभियुक्त) को पिस्टल कहीं छिपाने के लिए दे दिये। अशोक यादव (अभियुक्त) ने पिस्टल ग्राम पिठिया लश्करी सरजू नदी में ले जाकर फेंक दिया उसके बाद अपने घर चला गया। रात में पता चला कि संतोष यादव उर्फ जमालू ने हम लोगो को देख लिया है. इसलिये हम लोग घर से भाग गये।

गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष दुबौलिया प्रदीप कुमार सिंह, जनपद बस्ती, प्रभारी एसओजी उ0नि0 चन्द्रकान्त पाण्डेय जनपद बस्ती मय टीम, SI अजय कुमार यादव, धरिन्द्र राय थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, कांस्टेबल दिवाकर पटेल, अमरजीत सरोज, अमरजीत, रामजीत यादव,अखिलेश यादव थाना दुबौलिया जनपद बस्ती शामिल रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!