A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद में महिला ने सुसाइड किया: पंखे पर लटकी मिली लाश, पति से कहा था- तुम काम से सीधे शादी में चले जाना

Screenshot 20250509 105701ःःमुरादाबाद में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या
कर ली। महिला का पति घटना के वक्त एक शादी
समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शादी से घर
लौटा तो महिला की लाश कमरे में पंखे से लटकी मिली।
आत्महत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस
मामले की छानबीन में जुटी है।
भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सरदार नगर निवासी दीपक
सैनी मुरादाबाद में एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री में वर्कर है।
गुरुवार को भी रोजाना की तरह वह मजदूरी करने
मुरादाबाद गया था। पत्नी पूजा (30 साल) ने घर से
निकलते वक्त उससे कहा था कि ड्यूटी खत्म करके
सीधा घर आने की जगह वो बीजना गांव में अपनी
रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में चला जाए।
पत्नी के कहने पर दीपक अपनी ड्यूटी खत्म करने के
बाद गुरुवार रात को बीजना गांव में शादी शामिल होने
चला गया था। शादी में शामिल होने के बाद रात करीब
3 बजे जब वो अपने गांव लौटा तो कमरे में पत्नी पूजा
का शव पंखे से लटका हुआ था। दीपक ने शोर मचाकर
पड़ोसियों को बुलाया और पूजा के शव को पंखे से नीचे
उतारा।घटना की सूचना पूजा के मायके वालों और पुलिस को
दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी शरद मलिक पुलिस
बल के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरकर शव को
पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पूजा के तीन बच्चे हैंः

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!