A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की जयंती पर किए गए श्रद्धा सुमनअर्पित

  1. *कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की जयंती पर किए गए श्रद्धा

सुमन अर्पित*

इटावा ।महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया की 115 वीं जयंती पर ग्राम लोहिया बसरेहर में उनकी समाधि पर किए गए श्रद्धा सुमन अर्पित।
वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
राहुल सिंह भदौरिया ने कहा कि कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया जिन्होंने जंगे आजादी में अपनी इस कदर भूमिका निभाई कि आपको अंग्रेजी हुकूमत ने 44 साल की सजा सुनाई ओर आपके घर के लोगों को भी जेल में डाला गया इस महान शख्सियत का नाम
कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया जी था जो की महान स्वतंत्रता सेनानी थे ।
क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक एवं सियासी अखाड़ा के संपादक जनाब खादिम अब्बास ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया जिन्होंने 1942 में लाल सेना का गठन किया और पूरी ताकत से चंबल घाटी में अंग्रेजी सेना को हटाने का काम किया।
आजादी की घोषणा होने पर आप जेल से रिहा हुए थे।आपकी पत्नी सरला भदौरिया जी ने आंदोलन की लड़ाई लड़ी और आप 19 महीने जेल में बंद रही ओर आपका बेटा सुधींद्र भदौरिया भी 19 महीने इमरजेंसी जेल में बंद रहा।
उन्होंने कहा कि कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया जी इटावा लोकसभा से 3 बार के पार्लियामेंट मेंबर भी रहे।
1957.1967.1977 में सांसद रहे।और आपने समाजवादी आंदोलन को इस देश में आगे बढ़ाने का काम किया आप संघर्षवादी थे
आज जो लोकतंत्र दिख रहा है इसमें आपकी भूमिका रही।
खादिम अब्बास ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शायराना अंदाज में अंत में कहा कि
न कृष्ण आयेंगे न राम आयेंगे,
न कृष्ण आयेंगे न राम आयेंगे,,
न नबी खुदा का लेकर पैगाम आयेंगे,
ए मेरी बात समझ लेना दुनिया वालो,
सिर्फ इंसान ही इंसान के काम आयेंगे।
इस मौके पर मौजूद राहुल भदोरिया, सिद्धार्थ भदोरिया, श्री राजवीर सिंह यादव पूर्व प्रिंसिपल, अजब सिंह जाटव जी, चंद्रोदय सिंह चौहान, धर्मेंद्र शंखवार, अशोक यादव प्रधान ग्राम पंचायत अठारा, शैलेंद्र चौहान, सुरेश चंद्र शंखवार, कुंवारी शालू अध्यापिका, सुदीप बाथम, सलीम अंसारी, मोहम्मद दिलशाद आदि लोग मौजूद रहे।

Dipesh gautam vandi bhart tv

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!