A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

गौ ग्राम यात्रा का हुआ शुभारम्भ… श्री राधारानी गौशाला अमझर

गौ सेवा प्रचार रथ को डॉ. महेंद्र पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ डिस्ट्रिक्ट हेड चित्रसेन घृतलहरे, 13 मई 20255//पेंड्रावन// जिला मुख्यालय सारंगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने गो सेवा के लिए सामाजिक सहभागिता की अपील की थी। इसी परिपेक्ष्य में उप संचालक पशुधन डॉ महेंद्र पांडेय ने सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम अमझर में श्री राधारानी गौशाला से गौ ग्राम यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ महेंद्र पांडेय ने गौ सेवा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री राधारानी गौशाला के संस्थापक और पत्रकार प्रकाश तिवारी ने कहा कि गौ हमारी माता है। उसकी सेवा देखभाल करना हमारा मुख्य कार्य है। इस गौशाला में वर्तमान में 120 के लगभग गायों का देखरेख पालन पोषण किया जा रहा है। यह प्रचार रथ घुमंतू गायों को चिन्हित कर इस गौशाला में लाने के लिए आसपास के गांव में प्रचार रथ को रवाना किया गया है। इसके साथ ही साथ सड़क में बैठने वाले गायों को भी इस गौशाला में शिफ्ट किया जाएगा। वर्तमान में इस गौशाला में एक हजार गायों को संरक्षित पालन पोषण करने की क्षमता है। जन सहयोग से गौ माता का सहयोग निरंतर किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिंगारपुर सरपंच आशा राम चौहान, अश्वनी पटेल, रवि साहू, खेमसागर जायसवाल, ईश्वर जयसवाल, लखन पटेल, राधे साहू, शैलेन्द्र साहू, भारत पटेल , ऋषिकेश पटेल, अनिल तिवारी आदि गौसेवक उपस्थित थे। इस गौशाला में गौसेवा संबंधी कार्यों के लिए संस्थापक प्रकाश तिवारी से 7974994276 से संपर्क किया जा सकता है।IMG 20250512 WA0061

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!