A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिल्हा थाना का गौ रक्षकों ने किया घेराव पुलिस की गलत कार्यवाही से थे नाराज बाद में सभी मुचलका जमानत पर रिहा


बिल्हा आज मंगलवार की शाम 6:0 बजे बिल्हा थाना परिसर में उपस्थित गौ रक्षों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11 5 2025 को क्षेत्र की गौ सेविका आकांक्षा कौशिक को कुछ लोगों से फोन से सूचना दी थी कि कुछ लोग अवैध रूप से 11 नग बैल लेकर नवागांव के पास से तस्करी करने जा रहे हैं गांव वाले पकड़ कर रखें हैं सूचना मिलते ही आकांक्षा कौशिक तत्काल अकेले घटना स्थल पहुंची जहां गौ तस्करों ने महिला गौ सेविका आकांक्षा से बत्तमीजी की और कहा तू कौन होती है ज्यादा कहेगी तो तुझे भी उठा कर ले जायेंगे इतने में आकांक्षा ने अपने सहयोगी साथी सिद्धार्थ शर्मा और सोम और अन्य को नवागांव घटना स्थल बुलाया जहां अवैध रूप से गौ तस्करी करने वाले वीरेंद्र बारमते पिता दूज राम बारामते पता बिरगहनी थाना जरहा गांव जिला मुंगेली और उसके साथी नीलकंठ मिले जिन्होंने बताया कि हमलोग नेतराम कुर्रे से 11 नग बैल खरीद कर बिक्री करने
कुटी घाट मस्तूरी मवेशी बाजार जा रहे हैं जहां दोनों गौ तस्करों के साथ मार पीट कर दी गई जिसका वीडियो भी वायरल हुआ और दोनों गौ तस्करों ने बिल्हा थाना पहुंच कर आकांक्षा कौशिक सिद्धार्थ शर्मा एवं सोम व अन्य के खिलाफ अपराध धारा 126 (2) 296,115(2), 351(3),3(5) के तहत मामला दर्ज कराया और बिल्हा पुलिस द्वारा कार्यवाही चालू की गई जिस बात से नाराज गौ सेवकों ने आज मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिल्हा थाना का घेराव कर दिया और गौ तस्करों को सरंक्षण देने का आरोप लगा कर उचित कार्यवाही की मांग की गई कि तस्करों को छोड़ कर पुलिस साठ गांठ कर गौ रक्षकों के खिलाफ गलत कार्यवाही की है

जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक डी आर टंडन बिल्हा नायब तहसीलदार पिंकी पांडे बिल्हा थाना प्रभारी उमेश साहू आदि थाना पहुंचे और मामले को शांत करने का प्रयास किया गया और दूसरे पक्ष का बयान दर्ज किया गया जिसमें सभी गौ रक्षकों ने बताया कि एक जिले से दूसरे जिले गौ वंशो को लेकर जाने के लिए डॉक्टरी परीक्षण और कलेक्टर की अनुमति की आवश्यकता होती है और क्या मुंगेली बाजार के गौ वंशो की खरीदी कुटी घाट में ज्यादा मूल्य पर बिकते हैं जबकि कुटी घाट पर लागतार गौ तस्करी की शिकायत मिलती है गौ सेवकों ने कुटी घाट बंद करने की मांग की है हम लोगों को फसाया जा रहा है और हमारे खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है इस दौरान
लगभग सैकड़ों की संख्या में जिले के गौ रक्षक थाना परिसर में उपस्थित थे जिसके बाद जमानत मुचलका पर सभी गौ रक्षकों को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया तब जा कर मामला शांत हुआ गौरक्षकों की मांगi

Back to top button
error: Content is protected !!