
डीडवाना-कुचामन, 13 मई।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर श्री पुखराज सेन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर श्री सेन ने संपर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई में दर्ज प्रकरणों, जिले में पेयजल आपूर्ति, अवैध निर्माण पर कारवाई, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने उपखंडवार सम्पर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर परिवादों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति एवं चिकित्सा व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाये रखने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को अवैध निर्माण पर नियमित रूप से कारवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले समाचारों पर संज्ञान लेकर जनहित से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं, भूमि आवंटन, फार्मर रजिस्ट्री, रास्ता खोलो अभियान की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र मीणा, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवतल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।




