A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

यातायात पुलिस द्वारा मुख्यालय के आदेशानुसार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

यात्री वा स्कूल बसों में परमिट, फिटनेस , बीमा ड्राईवर कन्डेक्टर लाईसेंस यूनीफार्म फासटेड बाक्स प्रेशर हार्न आदि की हुई चेकिंग,

लोकेशन,,, कटनी


कटनी।। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें
यात्री बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण सर्टिफिकेट ड्राइवर ,कंडक्टर के लाइसेंस,अग्निशमन यंत्र, फास्ट एड बॉक्स एवं प्रेशर हॉर्न किए चेक किए गए। कार्यवाही के दौरान 30 बसों को चेक किया गया जिसमें कमी पाए जाने पर 22 बसों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 20600 का जुर्माना लगाया।
ज्ञात होकि 12 मई 2025 को बाणगंगा चौराहे भोपाल पर स्कूल बस द्वारा अनियंत्रित होकर रेड सिग्नल पर खड़े वाहन चालकों को टक्कर मारने की दु:खद घटना सामने आई उक्त सड़क दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए ऐसी घटनाओं के पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य पुलिस मुख्यालय द्वारा यात्री बसों एवं स्कूली बसों की चेकिंग हेतु 13 से 31 मई 2025 तक विशेष अभियान संचालित कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के परिपालन एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा पन्ना नाका में वाहन चैकिंग लगाकर 30 यात्री बसों की सघन चैंकिंग की गई, चैकिंग में मुख्य रूप से बस के आवश्यक दस्तावेज जैसे परमिट,फिटनेस, बीमा, प्रदूषण सर्टिफिकेट, ड्राइवर ,कंडक्टर का लाइसेंस, प्रेशर हॉर्न, अग्निशमन, फास्ट एड बॉक्स आदि की सघन चेकिंग की गई। 22 बसे नियमों का उल्लंघन कर परिवहन करती पाई गई जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20600 का समन शुल्क वसूल किया गया।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे,,से

संपर्क सूत्र,8103306266

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
Back to top button
error: Content is protected !!