A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने फिरोजाबाद दौरे के दौरान कानून व्यवस्था,

फिरोजाबाद: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने फिरोजाबाद दौरे के दौरान कानून व्यवस्था, विपक्षी नेताओं के बयान और हाल ही में चल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिए। राजभर ने कहा कि पिछली सरकारों के दौर में दंगे और कर्फ्यू आम बात हुआ करते थे, लेकिन अब स्थिति में सुधार आया है। उन्होंने बताया, “अब एफआईआर होती है और 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होती है। पुलिस या तो अपराधियों को जेल भेजती है या जमीन के ऊपर कर देती है।”

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के हालिया बयान पर निशाना साधते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “जब तक मलाई मिलती रही, तब तक भाजपा ठीक थी, अब मलाई नहीं मिल रही तो उन्हें भाजपा से दिक्कत होने लगी है।”

राजभर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कहा कि सेना को पूरी छूट दी गई थी और यह ऑपरेशन 100% सफल रहा है। उन्होंने दावा किया, “पाकिस्तान खुद तस्वीरें भेजकर अपनी हार स्वीकार कर रहा है।”

सेना पर विवादित टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए राजभर ने कहा, “सेना देश की रक्षक है, इसमें हर जाति और धर्म के लोग शामिल हैं। ऐसे में उस पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम ऐसी टिप्पणियों की निंदा करते हैं।”

ओम प्रकाश राजभर के ये बयान फिरोजाबाद की राजनीतिक और सामाजिक चर्चा में नए मोड़ ला सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!