
मानवाधिकार सहायता संगठन की बैठक संपन्न, महर्षि परशुराम शोभायात्रा अध्यक्ष का हुआ सम्मान
फिरोजाबाद,
मानवाधिकार सहायता संगठन फिरोजाबाद की एक अहम बैठक करीमगंज स्थित आयशा पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 4 मई 2025 को आयोजित महर्षि परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष श्री तरुण उपाध्याय का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर व पीर पट्टिका भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का उत्साहवर्धन करना था।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
श्री दर्शन विहारी पाण्डेय
श्री शारिक भाई (जिला महामंत्री)
प्रशान्त कुलश्रेष्ठ (जिला मीडिया प्रभारी)
दुष्यन्त यादव (महानगर अध्यक्ष)
अतिए अली, गुड्डू वारिस, शुभमंगल, चेतन दीक्षित,
सौरभ लहरी (जिला संरक्षक)
मनोहर शर्मा, उत्कर्ष पाठक, वी.एस. भदौरिया (जिला प्रभारी)
इमरान हसन अंसारी, एवं समर व उनके परिवार।
बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई और समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।














