
गुना / शहर कोतवाली पुलिस नें मारपीट के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया हैं ।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में आरोपी दीपक खटीक पुत्र कमरलाल खटीक निवासी बूढे बालाजी गुना द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर जिसके विरूद्ध गुना कोतवाली के अपराध क्रमांक 695/19 धारा 356, 323, 294, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज हुआ था, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1821/19 में जिसकी गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी दीपक खटीक की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 19 मई 2025 को मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्पारता पूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी दीपक खटीक पुत्र कमरलाल खटीक उम्र 35 साल निवासी बूढ़े बालाजी गुना थाना कोतवाली जिला गुना को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।
इस कार्यवाही में शहर कोतवाल सी पी एस चौहान के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक चन्द्रकुमार शर्मा की विशेष भूमिका रही है ।



