A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*ईयू के टैक्स प्लान से बिलबिलाया ड्रैगन, चीन से आने वाले हर छोटे पार्सल पर हैंडलिंग शुल्क लगाने का प्रस्ताव*

*ईयू के टैक्स प्लान से बिलबिलाया ड्रैगन, चीन से आने वाले हर छोटे पार्सल पर हैंडलिंग शुल्क लगाने का प्रस्ताव*

           प्रेस विज्ञप्ति 
         यूरोपीय संघ, यूरोप 

ईयू के टैक्स प्लान से बिलबिलाया ड्रैगन, चीन से आने वाले हर छोटे पार्सल पर हैंडलिंग शुल्क लगाने का प्रस्ताव

दुनिया की दो आर्थिक महाशक्तियों अमरीका और चीन के बीच पिछले कई महीनों से ट्रेड वॉर छिड़ा हुआ है। अमरीकी ने चीन पर 145 फीसदी का रेसिप्रोकल टैक्स लगाया है, इसके जवाब में चीन ने भी उतना ही टैक्स अमरीकी आयातित वस्तुओं पर लगाया है। हालांकि, फिलहाल दोनों देशों ने इसे 90 दिनों के लिए रोक रखा है। इसी बीच, अब यूपोपीय संघ (ईयू) ने चीन के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। ईयू ने चीन से आने वाले हरेक छोटे पार्सल पर हैंडलिंग शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। इससे चीनी ई-कॉमर्स मार्केट को बड़ा नुकसान हो सकता है।

ईयू के इस प्रस्ताव से चीन बौखला गया है। चीन ने यूरोपीय संघ से व्यापार के लिए निष्पक्ष मैदान उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन का मानना है कि एक खुला और समावेशी व्यापार वातावरण बनाना सभी पक्षों के साझा हित में है। हमें उम्मीद है कि यूरोपीय संघ खुला बाजार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का पालन करेगा और चीनी कंपनियों के लिए एक निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण व्यावसायिक वातावरण प्रदान करेगा।

 Vande Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat 
no.201,Harmony emporise Payal - 
pallavi society new  Manish Nagar- 
Somalwada-440015
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!