A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी को बताया पाकिस्तान का प्रवक्ता, अखिलेश पर कसा तंज, कहा- मुंगेरीलाल के हसीन सपन

केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी को बताया पाकिस्तान का प्रवक्ता, अखिलेश पर कसा तंज, कहा- मुंगेरीलाल के हसीन सपन

केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी को बताया पाकिस्तान का प्रवक्ता, अखिलेश पर कसा तंज, कहा- मुंगेरीलाल के हसीन सपन

केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में विपक्ष, खासकर कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को पाकिस्तान का प्रवक्ता बताते हुए कहा कि कांग्रेस भारत की सेना को कमजोर करने की साजिश कर रही है।राहुल गांधी की विदेश नीति पर टिप्पणी

 

डिप्टी सीएम मौर्य ने राहुल गांधी द्वारा विदेश नीति पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, “राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता से भी ज्यादा बोलते हैं। कांग्रेस बार-बार भारतीय सेना की क्षमताओं को लेकर सवाल खड़े कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”अखिलेश यादव पर कसा तंज

 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “जो खुद शीशे के घरों में रहते हैं, उन्हें दूसरों पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है। अखिलेश यादव 2027 को लेकर मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। जब उनकी नींद खुलेगी, तब उन्हें पता चलेगा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन चुकी है।”बिहार में एनडीए की वापसी का दावा

 

केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार की राजनीति पर बोलते हुए कहा कि “बिहार में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-जेडीयू की सरकार बनेगी। देश के हर कोने में आज भारत की सेना की जय-जयकार हो रही है, जबकि कांग्रेस उसे कमजोर करने में जुटी है।”

 

उदित राज पर नहीं दिया जवाबउदित राज पर नहीं दिया जवाब

 

एक सवाल के जवाब में जब कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो मौर्य ने इस पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!