?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरसिंहगढ स्थित रेशम केंद्र की भूमि पर किया एक ही हितग्राही ने कब्जा बाक़ी 7 को नहीं करने देता उत्पादन

दूसरी ओर रेशम केंद्र प्रभारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

नरसिंहगढ़ सब्जी मंडी के समीप स्थित रेशम केंद्र की भूमि पर किया एक ही हितग्राही ने कब्जा बाक़ी 7 को नहीं करने देता

IMG 20250525 WA0016

IMG 20250525 155340
Oplus_131072

उपरोक्त विषय मे आवेदक घनश्याम वर्मा जो रेशम हितग्राही एवं ग्राम सागपुर निवासी है, बताया कि हमारे ग्राम सागपुर में रेशम विभाग सागपुर के नाम से रेशम केन्द्र खुला है जिसमें हम 8 हितग्राहीयों को रेशम केन्द्र प्रभारी के द्वारा 11 एकड़ भूमि रेशम की फसल करने के लिए दो गई थी उक्त भूमि पर पूनमचंद पिता मांगीलाल वर्मा निवासी ग्राम सागपुर द्वारा अकेले ही पूरी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है हम हितग्राहीगणों को उक्त भूमि पर आने जाने पर गाली गलोच करता है एवं बलपूर्वक भूमि पर कब्जा जमाये बैठा है। उक्त समस्याओ को लेकर प्रार्थी ने sdm को दिया है आवेदन

IMG 20250525 154515
Oplus_131072

हितग्राहीयों के द्वारा रेशम केन्द्र प्रभारी को भी सूचना दी गई परन्तु पूनमचंद के द्वारा कब्जा नहीं हटाया. हे जिसको लेकर नरसिंहगढ़ अनुविभागी महोदय को आवेदन दिया सभी हितग्रहीयों को भूमि का उपयोग कर रेशम उत्पादन करने हेतु दिया जाने कि मांग की हे

IMG 20250525 154704

 

वहीं इस संबंध मे रेशम केंद्र प्रभारी तुलसीराम बंशीवाल ने कहा कि यह आवेदन देने वालों का निजी विवाद का मामला है जिसे वे यहां का बतला रहे है ओर हमने उन्हें 2024 मे ही कार्य करने को कहा था नोटिस भी दिया था उन्होंने कार्य किया ही नहीं इसलिए उनके आरोप गलत है

Back to top button
error: Content is protected !!