A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से पार्टी की एक संगठनात्मक समीक्षा बैठक इमामगंज विधानसभा अंतर्गत प्रखंड डुमरिया मे आयोजित की गईं l


प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 25/05/2025

आज दिनांक 25 मई 2025 को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) पार्टी की एक संगठनात्मक समीक्षा बैठक इमामगंज विधानसभा अंतर्गत प्रखंड डुमरिया में आयोजित की गई। यह बैठक प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर भारती ने की। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद मांझी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुधीर यादव, तथा जिला संगठन सचिव श्री रामस्नेही मांझी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, सदस्यता विस्तार, आगामी रणनीति तथा क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से बसंत मांझी, पंकज मांझी, लालदेव मांझी, मंजू देवी, रीना देवी, वासुदेव मांझी, मंटू मांझी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!